फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दुनिया की सबसे छोटी महिला का 33 साल की उम्र में निधन, मौत की वजह है चौंकाने वाली

Sun, 02 Jan 2022 05:15 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sun, 02 Jan 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
viral story world shortest woman elif kocaman passed away at age of 33
दुनिया की सबसे छोटी महिला का निधन - फोटो : Twitter/@contextosmaniye

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड एक ऐसी किताब है जिसमें दुनिया भर के ऐसे लोगों का नाम दर्ज है जो सबसे अलग है। किसी ने अपनी काबिलियत पर ये जगह बनाई है तो किसी ने अपनी शारीरिक विशेषताओं की वजह से नाम दर्ज करवाया है। इस किताब में उन्हीं लोगों का नाम शामिल होता है जो आम लोगों से अलग होते हैं। ऐसी ही एक महिला थी, जिनका नाम एलिफ कोकामन था। जिन्होंने अपने छोटे कद के कारण दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। हालांकि, अब ये महिला इस दुनिया में नहीं है। जी हां! एलिफा ने महज 33 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का रिकॉर्ड एलिफा के नाम 1 साल तक था। मिली जानकारी के अनुसार, एलिफा की मौत का कारण निमोनिया बीमारी बनी। इनका लंबे समय तक इलाज चला लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। जिसके कारण उन्हें बचाया न जा सका..........

viral story world shortest woman elif kocaman passed away at age of 33
दुनिया की सबसे छोटी महिला का निधन - फोटो : pexels

एलिफा उस्मानिया के तुर्की में स्थित कादिरली शहर की रहने वाली थी। उनका कद 72.2 सेमी यानी 2 फुट 5 इंच था जिसके कारण उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो पाया। जब उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ तो उन्होंने कहा,' मैं हमेशा ये उम्मीद करती हूं कि दुनिया एक दिन मुझे पहचान लेगी।'

viral story world shortest woman elif kocaman passed away at age of 33
दुनिया की सबसे छोटी महिला का निधन - फोटो : pexels

एलिफा कद में जितनी छोटी थी, उतने ही ऊंचे उनके सपने थे। उनका सपना था कि वो दुनिया के सबसे लंबे इंसान से मिले। उनका यह सपना भी बहुत जल्द पूरा हुआ। गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एक इवेंट में एलिफा को दुनिया के सबसे लंबे इंसान सुल्तान कोसेन से मिलने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
viral story world shortest woman elif kocaman passed away at age of 33
दुनिया की सबसे छोटी महिला का निधन - फोटो : pexels

 जिनकी लंबाई 246.5 सेमी है। एलिफा ने कभी भी अपने कद को लेकर शर्मिंदा नहीं हुई। उन्हें खुद पर गर्व था," वे कहती थी कि मुझे भगवान ने बनाया है, मैं जो हूं उसपे मुझे गर्व है।" 

विज्ञापन
viral story world shortest woman elif kocaman passed away at age of 33
दुनिया की सबसे छोटी महिला का निधन - फोटो : pexels

एलिफा की मां हटन के अनुसार, "एलिफा जब तक एक साल की थी तब तक सब कुछ सामान्य था, फिर समस्या बढ़ने लगी क्योंकि एलिफा के कद में सामान्य बच्चों की तरह विकास नहीं हो पा रहा था।" चार साल की उम्र तक इसका कद बढ़ना लगभग रुक सा गया। कई डॉक्टरों से जांच करवाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। एलिफा के बाद 2011 में इस खिताब को अमेरिका के ब्रिजेट जॉर्डन ने अपने नाम किया। जॉर्डन की लंबाई 69 सेंटीमीटर थी, जिनकी जून 2019 में मौत हो गई। वर्तमान समय में भारतीय मूल की ज्योति किसानजी आमगे दुनिया की सबसे छोटी कद की महिला हैं। इनकी लंबाई 62.8 सेमी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed