Today Funny Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
Funny Chutkule: अपनी ससुराल खाने पर गए दामाद ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
मास्टर जी बोले- बेटे बताओ हमारे पाकिस्तान में पानी की इतनी कमी क्यों है?
जुम्मन- मास्टरजी, अब्बू बताते हैं कि हमारे देश में एक ही हैंडपंप हुआ करता था,
जिसे भारत से आए तारा सिंह ने उखाड़ दिया था
बस तभी से पानी की बड़ी किल्लत है.......
बेटा- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
बेटा- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद तेरे जैसी हो
हम उसे अपनी बहू नहीं बना सकते......
आज के मजेदार जोक्स: सुरेश को आया एक लड़की का फोन, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
पहली बोली- पता है बहन, अचानक मेहमान आने पर विदेशों में कहते हैं,
O dear what a surprise?
दूसरी बोली- और अपने इंडिया में कैसे कहते हैं?
पहली बोली- इसको भी अभी मरना था यहां......
गप्पू की पत्नी की शोकसभा में आए पप्पू ने उससे पूछा- कैसे हुआ ये?
गप्पू- कुछ नहीं यार चाय पी रही थी और अचानक बस चल बसीपप्पू- कुछ देर चुप रहने के बाद बोला-
वो वाली चाय की पत्ती बची है क्या?
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)