Comedy Jokes: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Comedy Jokes: साली- समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती? जीजा की बात सुनकर बोलती हुई बंद
Comedy Jokes: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा- साली जी, मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी।
साली- अरे जीजा जी, समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती।
जीजा जी- बस मुझे यही साबित करना था तुम्हारी दीदी समझदार नहीं है
मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है।
लड़का- क्यूं रो रही हो?
लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।
लड़का- बता कितने आए हैं?
लड़की- सिर्फ 80% लड़का
लड़का-अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं।
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने...