फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: इन टॉप 5 धमाकेदार जोक्स को पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप, बन जाएगा आपका दिन

Sat, 19 Jul 2025 07:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 19 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

Comedy Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन
Comedy Jokes In Hindi  Pati Patni Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi whatsapp funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



मंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी
और न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है......

Comedy Jokes In Hindi  Pati Patni Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi whatsapp funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति-पत्नी हाथ पकड़े बाजार में घूम रहे थे
उन्हें देखकर दोस्त बोला- इतने साल बाद भी इतनी मोहब्बत
पति- ओ भाई कैसी मोहब्बत,
हाथ छोड़ते ही दुकान में घुस जाती है.......

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई.....
Comedy Jokes In Hindi  Pati Patni Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi whatsapp funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा....


Comedy Jokes: लड़की- मत कर मेरा पीछा एक दिन पछतायेगा, लड़के ने दिया पलट कर गजब का मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes In Hindi  Pati Patni Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi whatsapp funny jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा?
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें, तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...
विज्ञापन
Comedy Jokes In Hindi  Pati Patni Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi whatsapp funny jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- चिंटू कहां है तुम्हारा कॉपी और पेन?
चिंटू- मैंम जबसे आपको देखा, क्या कॉपी और क्या पेन,
तेरे मस्त-मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गए चैन.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed