फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बच्चों, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे, छात्रों का जवाब सुनकर हुआ बेहोश

Mon, 27 Jun 2022 03:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
Aaj ke Majedar Jokes Teacher Student Funny Jokes in Hindi Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Aaj ke Majedar Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए मनुष्य को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है जिससे वह अपने दुख को दूसरे के साथ बांट सकें। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



टीचर- बच्चो, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे।
छात्र- नहीं पिएंगे।
टीचर- कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे।
छात्र- नहीं करेंगे।
टीचर- लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे।
छात्र- नहीं करेंगे।
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे।
छात्र- दे देंगे, ऐसी जिन्दगी का करेंगे भी क्या। 

Aaj ke Majedar Jokes Teacher Student Funny Jokes in Hindi Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : Pixabay


पत्नी- कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे? 
संता- आजकल परिवार के साथ देखने वाली फिल्में बनती ही कहां हैं। 

Aaj ke Majedar Jokes Teacher Student Funny Jokes in Hindi Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj ke Majedar Jokes Teacher Student Funny Jokes in Hindi Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।

विज्ञापन
Aaj ke Majedar Jokes Teacher Student Funny Jokes in Hindi Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा।
साहब– शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो।
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed