फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike में Engine Oil ऐसे चेक करें साथ ही जानिए टॉप-अप प्रोसेस

Mon, 24 Jun 2019 01:02 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 24 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
How to check engine oil level in motorcycle and know top up process
इंजन ऑयल कैसे बदलें - फोटो : social

किसी भी गाड़ी में इंजन ऑयल का सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है, कई बार लोग इस पर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से इसके कम होने या खराब होने पर इंजन को काफी नुकसान होता है। इंजन ऑयल उच्च ताप पर इंजन के कंपोनेंट्स को लुब्रीकेशन के जरिये स्मूथ रखता है साथ ही इंजन के कंपोनेंट में रगड़ को भी कम करता है। इतना ही नहीं इंजन ऑयल इंजन में मौजूदा कार्बन और गंदगी को भी साफ करता है। आइये आपको बताते हैं कि मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल कैसे चेक करते हैं साथ जानते हैं क्या है ऑयल के टॉप अप की प्रक्रिया।

इंजन ऑयल लेवल जांच

How to check engine oil level in motorcycle and know top up process
इंजन ऑइल का लेवल कैसे चेक करें - फोटो : Amar ujala
  • मोटरसाइकिल स्टार्ट करने से पहले हर रोज इंजन ऑयल चेक करें।
  • ऑयल लेवल की माप के लिए राईट क्रैंककेस कवर पर ऑयल लेवल डिपस्टिक रखी है।
  • ऑयल लेवल को ऑयल लेवल डिपस्टिक पर स्थित ऊपरी व निचले लेवल के चिह्नों के बीच में बनाए रखा जाना चाहिए।
  • यदि ऑयल लेवल निचले चिह्न की ओर पहुंच जाता है या हर 3000 किलोमीटर पर आप इंजन ऑयल को टॉप अप करें।

इंजन ऑयल टॉप अप प्रोसेस

How to check engine oil level in motorcycle and know top up process
इंजन ऑयल ऐसे चेक करें - फोटो : Social
  • इंजन स्टार्ट करें और इसे 3-5 मिनटों के लिए चलने दें।
  • इंजन बंद करे और मोटरसाइकिल को मुख्य स्टैंड पर खड़ी करें।
  • ऑयल लेवल डिपस्टिक को हटाएं व इसे पोछ कर साफ कर लें।
  • ऑयल लेवल डिपस्टिक को फिर से डालें लेकिन इसे घुमाएं नहीं और ऑयल लेवल चेक करें।
  • ऑयल लेवल डिपस्टिक को फिर से डालें और ऑयल लीकेज चेक करें।
नोट: दी गई जानकारियां हीरो मोटोकॉर्प पर बेस्ड हैं 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed