{"_id":"60b1d6838ebc3ef7957585a0","slug":"a-case-registered-against-actress-yuvika-chaudhary-in-hansi-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में फंसी युविका चौधरी, गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कार्रवाई: अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में फंसी युविका चौधरी, गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज
Sat, 29 May 2021 09:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
युविका चौधरी।
- फोटो : @yuvikachaudhary
फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। अनुसूचित जाति अधिकार मंच के कार्यकर्ता रजत कलसन ने 26 मई को हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को शिकायत की थी कि फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें अभिनेत्री ने अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने उक्त वीडियो की सीडी भी दी थी, जिसकी साइबर सेल द्वारा औपचारिक जांच के बाद शुक्रवार को शहर थाने में युविका चौधरी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर दी गई। एफआईआर अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3 (1) (यू) के तहत दर्ज की गई है जो कि गैर जमानती है। कलसन ने बताया कि जल्द ही पुलिस इस मामले में युविका चौधरी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगी, जिसके बाद उनकी संभावित गिरफ्तारी हो सकती है।
युविका चौधरी।
- फोटो : @yuvikachaudhary
जांच की जा रही है
हमें एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी के आधार पर हमने युविका चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब इस मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - विनोद शंकर, डीएसपी, हांसी।
हमें एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी के आधार पर हमने युविका चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब इस मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - विनोद शंकर, डीएसपी, हांसी।
युविका चौधरी।
- फोटो : @yuvikachaudhary
युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसे देखने के बाद विवाद बढ़ गया है। वीडियो के मुताबिक युविका के पति प्रिंस नरूला हेयरकट करवा रहे हैं। तभी युविका वहां फोन लेकर आती हैं और वीडियो बनाने लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति प्रिंस नरूला के साथ युविका।
- फोटो : @yuvikachaudhary
इसी दौरान युविका कहती हैं, जब भी मैं ब्लॉग बनाती हूं तो मैं ऐसे ही खड़ी हो जाती हूं। मुझे इतना वक्त मिलता ही नहीं है कि अपने आप को ढंग से निखार सकूं। इसी दौरान वह जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती हैं।
विज्ञापन
युविका चौधरी।
- फोटो : @yuvikachaudhary
इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही सोशल मीडिया पर लगातार युविका पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वो उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। विवाद बढ़ता हुआ देख युविका ने इस मामले में ट्वीट करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैलो दोस्तों, मैं नहीं जानती थी कि उस शब्द का क्या मतलब है, जो मैंने अपने वीडियो में इस्तेमाल किया। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहती थीं और ना ही किसी को चोट पहुंचाना चाहती थी। मैं सभी से माफी मांगती हूं। उम्मीद है कि आप सभी लोग समझेंगे। सभी को प्यार।'