फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latina Makeup: आजकल ट्रेंड में है लैटिना मेकअप, जानें इसे करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

Wed, 22 Jan 2025 01:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 22 Jan 2025 01:05 PM IST
सार

आपने रील्स में एक न एक बार लैटिना मेकअप के बारे में सुना होगा तो आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि ये आखिर है क्या? इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी ट्रेंड के हिसाब से मेकअप कर सकें। 

विज्ञापन
What is Latina Makeup Step by step guide to create Viral Latina makeup look
आजकल ट्रेंड में है लैटिना मेकअप - फोटो : अमर उजाला

What is Latina Makeup: समय के साथ-साथ फैशन में काफी बदलाव होता है। चाहे कपड़ों की बात हो, या फिर बात हो मेकअप करने के तरीके की, हर चीज में कुछ-कुछ समय के बाद बदलाव आता है। आजकल सोशल मीडिया के जामाने में इंस्टाग्राम की रील्स पर लैटिना मेकअप काफी ट्रेंड हो रहा है।



लैटिना मेकअप लैटिन अमेरिकी महिलाओं की सुंदरता और स्टाइल से प्रेरित एक मेकअप शैली है। ये महिलाओं को ग्लैमरस और बोल्ड लुक देने का काम करता है। इस मेकअप पैटर्न में त्वचा का प्राकृतिक ग्लो बनाए रखते हुए फीचर्स को हाइलाइट किया जाता है। इसमें डार्क आई मेकअप, बोल्ड लिप्स, और शार्प फेस पर ध्यान दिया जाता है।

यदि आप भी ट्रेंड के हिसाब से इस मेकअप लुक को कैरी करना चाहती हैं तो यहां स्टेप-बाय-स्टेप लैटिना मेकअप गाइड दी गई है। इसे अपने स्टाइल के साथ मिक्स करें और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करें।

What is Latina Makeup Step by step guide to create Viral Latina makeup look
सबसे पहले त्वचा को करें तैयार - फोटो : Adobe stock

सबसे पहले त्वचा को करें तैयार

लैटिना मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपनी त्वचा को तैयार करें। अपनी त्वचा को अच्छा सा फेसवॉश इस्तेमाल करके क्लीन करें और उसे मॉइस्चराइजर से नरम बनाएं। इसके बाद एक अच्छी क्वालिटी का प्राइमर लगाएं, जिससे मेकअप लंबे समय तक टिके और त्वचा स्मूद दिखे।

What is Latina Makeup Step by step guide to create Viral Latina makeup look
अब है फाउंडेशन और कंसीलर की बारी - फोटो : Adobe stock

अब है फाउंडेशन और कंसीलर की बारी
 
 चेहरे को मेकअप के लिए तैयार करने के बाद अपनी त्वचा के टोन के अनुसार मैट या ड्यूई फिनिश वाला फाउंडेशन लगाएं। इसे ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर से समान रूप से ब्लेंड करें। यदि चेहरे पर डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों हैं तो कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसे आंखों के नीचे, नाक के ब्रिज, और चिन पर लगाएं, ताकि आपके चेहरे की टोन समान हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Latina Makeup Step by step guide to create Viral Latina makeup look
कंटूरिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock

कंटूरिंग है जरूरी

लैटिना मेकअप में चेहरा काफी शार्प दिखना चाहिए। इसके लिए गालों के नीचे, नाक के किनारों और जॉ-लाइन पर कंटूरिंग करें। इससे फेस को शार्प और स्ट्रक्चर्ड लुक मिलेगा। ये उन लोगों के लिए काफी जरूरी स्टेप है, जिनके चेहरे पर डबल चिन है या जिनका चेहरा गोल है। 

विज्ञापन
What is Latina Makeup Step by step guide to create Viral Latina makeup look
आई मेकअप है अहम भाग - फोटो : Adobe stock

आई मेकअप है अहम भाग

लैटिना मेकअप के लिए न्यूड, गोल्डन, या ब्रॉन्ज आईशैडो लगाएं। गहरे रंग को क्रीज पर लगाएं और लाइट शेड्स को लैश लाइन और आईलिड्स पर ब्लेंड करें। इसके बाद विंग्ड आईलाइनर बनाएं, जो आंखों को एक बोल्ड लुक देगा। लैशेज पर मस्कारा लगाएं और अगर आप चाहें तो फेक लैशेज का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आई मेकअप सबसे अच्छा होना चाहिए, क्योंकि इसी से आपका लैटिना मेकअप लुक परफेक्ट दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed