Outfit For Navratri: हाल ही में 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई है। नवरात्रि के ये नौ दिन सनातन धर्म में बेहद खास माने जाते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि में माता रानी की पूजा के लिए बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं, जहां लोग सच्चे मन से पूजा करते हैं। इस दौरान महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं। कहा जाता है कि माता रानी की पूजा में श्रृंगार बेहद खास होता है। इसी के चलते महिलाएं नवरात्रि में नए-नए कपड़े पहनकर अच्छी तरह से तैयार होती हैं।
नवरात्रि के नौ दिन महिलाएं अलग-अलग रंग के कपड़े भी पहनती हैं। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के दौरान अपना क्लासी अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ खास तरह के आउटफिट कैरी करें। यहां हम आपको साड़ी-लहंगे के अलावा कुछ अलग आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप नवरात्रि में कैरी कर सकती हैं।
2 of 7
शारदीय नवरात्रि 2024
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न साड़ी
वैसे तो महिलाएं त्योहारों में साड़ी पहनती हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की इंडो वेस्टर्न साड़ी पहनें। ऐसी इंडो वेस्टर्न साड़ी आपके स्टाइल को और क्लासी बनाने का काम करेगी।
3 of 7
शारदीय नवरात्रि 2024
- फोटो : instagram
शरारा सूट
आजकल महिलाओं को शरारा सूट काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आप भी नवरात्रि में ऐसा शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। पूजा के समय तो इस तरह का लाल रंग का शरारा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ आपको बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाना है।
4 of 7
शारदीय नवरात्रि 2024
- फोटो : instagram
पटियाला सूट
अगर कुछ अलग सा कैरी करना चाहती हैं तो ऐसा पीले और गुलाबी रंग का पटियाला सूट पहनें। इसके साथ बालों में भी गूंथ कर चोटी बांधें। इस तरह का पटियाला सूट आपके लुक को खूबसूरत दिखाने का काम करेगा।
5 of 7
शारदीय नवरात्रि 2024
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
त्योहारों के समय अनारकली सूट पहनना महिलाएं काफी पसंद करती हैं। ऐसे में जब नवरात्रि के नौ दिन की धूम मची हुई है तो आप ऐसा फ्लोरल अनारकली प्रिंट का सूट कैरी कर सकती हैं। अनारकली सूट के साथ दुपट्टा कैरी करके आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। आपका ये अंदाज हर किसी को पसंद आएगा।