फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Second Day Colour: नवरात्रि का दूसरा दिन आज, इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा

Fri, 04 Oct 2024 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 04 Oct 2024 09:48 AM IST
सार

आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है और इस दिन मां  ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माता रानी की पूजा में खास रंग का परिधान पहन कर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2024 Maa Brahmacharini favorite colour significance pujan vidhi
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा - फोटो : instagram

Navratri Second Day Colour: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के पहले दिन जहां माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है, वहीं आज यानी कि दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो माता ब्रह्मचारिणी की पूजा से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार की वृद्धि होती है। यही वजह है कि आज जगह-जगह माता रानी के इस स्वरूप को पूजा जा रहा है।



मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में हर किसी की पूजा करने का अलग तरीका है। हर स्वरूप को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। सभी देवियों के पंसदीदा रंग भी अलग हैं। ऐसा कहा जाता है कि माता रानी के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से पूजा का पूरा फल मिलता है। ऐसे में आज शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां  ब्रह्मचारिणी की पूजा में खास रंग का परिधान पहन कर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

आपको बता दें कि माता के इस रूप को नारंगी रंग बेहद पंसद है। इसीलिए हम आपको आज नारंगी रंग के कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप कैरी कर के माता रानी के दर्शन करने मंदिर जा सकते हैं। 

shardiya navratri 2024 Maa Brahmacharini favorite colour significance pujan vidhi
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा - फोटो : instagram

नारंगी साड़ी

अगर आपके पास नारंगी रंग की साड़ी है, तो इससे बेहतर विकल्प तो कुछ हो ही नहीं सकता। पूजा में पहनने के लिए साड़ी सबसे खूबसूरत और अच्छा विकल्प मानी जाती है। ऐसे में आप इस तरह की साड़ी पूजा में पहनें और अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं। इस साड़ी के साथ आप चाहें तो अलग रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।

shardiya navratri 2024 Maa Brahmacharini favorite colour significance pujan vidhi
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा - फोटो : instagram

नारंगी स्लिट कुर्ता और पैंट

इस तरह का आउटफिट देखने में तो गाउन जैसा लगता है लेकिन असल में ये है फ्लोर लेंथ स्लिट कुर्ता और पैंट। ये इंडो वेस्टर्न टच देता है। ऐसे में अगर आप एथनिक नहीं पहनना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसे आप पापंरपरिक तरीके से ही कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2024 Maa Brahmacharini favorite colour significance pujan vidhi
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा - फोटो : instagram

नारंगी कुर्ता

पुरुषों के लिए पूजा में पहनने का एकमात्र विकल्प है ऐसा नारंगी कुर्ता। सफेद रंग के पायजामे के साथ आप ऐसा ही नारंगी कुर्ता कैरी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पूजा के समय कभी भी पैंट और शर्ट न पहनें। पूजा में एथनिक पहनना ही अच्छा माना जाता है। ऐसे में जब आप माता रानी के प्रिय रंग के कपड़े पहनेंगे तब तो वो अवश्य प्रसन्न होंगी।

विज्ञापन
shardiya navratri 2024 Maa Brahmacharini favorite colour significance pujan vidhi
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा - फोटो : instagram
ऐसे हों तैयार

पूजा के समय महिलाएं काफी अच्छे से तैयार होती हैं। ऐसे में यदि आप साड़ी पहन रहीं हैं तो बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाएं। पर, अगर आप सूट पहन रहीं हैं तो इसी तरह से अपने बालों को खुला रखें। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। बस आपको ध्यान रखना है कि आपका मेकअप ज्यादा हैवी न हो, ये आपका लुक बिगाड़ सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed