फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Outfit For Navratri: नवरात्रि में दिखाना है क्लासी अंदाज तो इन अलग तरह के आउटफिट को करें ट्राई

Fri, 04 Oct 2024 11:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 04 Oct 2024 11:29 AM IST
सार

अगर आप नवरात्रि के दौरान अपना क्लासी अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ खास तरह के आउटफिट कैरी करें। 

विज्ञापन
trendy Outfit For shardiya Navratri 2024 disprj
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

Outfit For Navratri: हाल ही में 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई है। नवरात्रि के ये नौ दिन सनातन धर्म में बेहद खास माने जाते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।



नवरात्रि में माता रानी की पूजा के लिए बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं, जहां लोग सच्चे मन से पूजा करते हैं। इस दौरान महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं। कहा जाता है कि माता रानी की पूजा में श्रृंगार बेहद खास होता है। इसी के चलते महिलाएं नवरात्रि में नए-नए कपड़े पहनकर अच्छी तरह से तैयार होती हैं।

नवरात्रि के नौ दिन महिलाएं अलग-अलग रंग के कपड़े भी पहनती हैं। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के दौरान अपना क्लासी अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ खास तरह के आउटफिट कैरी करें। यहां हम आपको साड़ी-लहंगे के अलावा कुछ अलग आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप नवरात्रि में कैरी कर सकती हैं। 

trendy Outfit For shardiya Navratri 2024 disprj
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

इंडो वेस्टर्न साड़ी 

वैसे तो महिलाएं त्योहारों में साड़ी पहनती हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की इंडो वेस्टर्न साड़ी पहनें। ऐसी इंडो वेस्टर्न साड़ी आपके स्टाइल को और क्लासी बनाने का काम करेगी। 

trendy Outfit For shardiya Navratri 2024 disprj
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

शरारा सूट

आजकल महिलाओं को शरारा सूट काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आप भी नवरात्रि में ऐसा शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। पूजा के समय तो इस तरह का लाल रंग का शरारा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ आपको बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy Outfit For shardiya Navratri 2024 disprj
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

पटियाला सूट

अगर कुछ अलग सा कैरी करना चाहती हैं तो ऐसा पीले और गुलाबी रंग का पटियाला सूट पहनें। इसके साथ बालों में भी गूंथ कर चोटी बांधें। इस तरह का पटियाला सूट आपके लुक को खूबसूरत दिखाने का काम करेगा। 

विज्ञापन
trendy Outfit For shardiya Navratri 2024 disprj
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

अनारकली सूट

त्योहारों के समय अनारकली सूट पहनना महिलाएं काफी पसंद करती हैं। ऐसे में जब नवरात्रि के नौ दिन की धूम मची हुई है तो आप ऐसा फ्लोरल अनारकली प्रिंट का सूट कैरी कर सकती हैं। अनारकली सूट के साथ दुपट्टा कैरी करके आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। आपका ये अंदाज हर किसी को पसंद आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed