फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy And Easy Hairstyle: साड़ी-सूट के साथ खूब जचेंगे ये हेयर स्टाइल, इन्हें बनाना भी है आसान

Fri, 27 Sep 2024 02:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 27 Sep 2024 02:48 PM IST
सार

अगर आप साड़ी और सूट के पहनकर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो उसके साथ हेयर स्टाइल भी खास ही बनाएं। इसी से आपका अंदाज प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
Trendy and easy Hairstyle for saree and suit images step by step
साड़ी-सूट के साथ खूब जचेंगे ये हेयर स्टाइल - फोटो : instagram

Trendy And Easy Hairstyle: नवरात्रि के साथ ही त्योहारों के साथ-साथ शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। चाहे कोई त्योहार हो, या घर-परिवार में शादी हो, हर मौके पर लड़कियां खूब अच्छे से तैयार होती हैं। इस दौरान वो खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। इसके लिए वो कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं।



वो ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े और अपने मेकअप का चयन करती हैं। पर, अक्सर लड़कियां ज्यादा समय न होने की वजह से पूरा तैयार तो अच्छे होती हैं, लेकिन बालों को साधारण तरह से खुला छोड़ देती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक अधूरा लगता है।

ऐसे में अगर आप साड़ी और सूट के पहनकर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो उसके साथ हेयर स्टाइल भी खास ही बनाएं। इसी से आपका लुक प्यारा दिखेगा। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही सिंपल हेयर स्टाइल बताने जा रहे हैं, जिसे आप त्योहार से लेकर शादी-विवाह में भी बना सकती हैं। 

Trendy and easy Hairstyle for saree and suit images step by step
साड़ी-सूट के साथ खूब जचेंगे ये हेयर स्टाइल - फोटो : instagram

मेसी बन विद गजरा 

एथनिक वियर के साथ के लिए ये सबसे प्यारी हेयर स्टाइल है। इसे बनाने के लिए आपको बस मेसी बन यानी कि थोड़ा बिखरा हुआ जूड़ा बनाना है और उस पर गजरा लगाना है। बिखरे-बिखरे बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे। 

Trendy and easy Hairstyle for saree and suit images step by step
साड़ी-सूट के साथ खूब जचेंगे ये हेयर स्टाइल - फोटो : instagram

स्लीक बन

साड़ी के साथ आज कल महिलाओं को स्लीक बन बनाना काफी पसंद आ रहा है। ऐसा स्लीक बन आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके लिए आपको सिर्फ बालों को स्लीक स्टाइल में कैरी करते हुए जूड़ा बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy and easy Hairstyle for saree and suit images step by step
साड़ी-सूट के साथ खूब जचेंगे ये हेयर स्टाइल - फोटो : instagram

लगाएं क्लिप्स 

अगर खुले बाल पसंद हैं, लेकिन पूरे बालों को खुला नहीं रख सकती तो आप ऐसे आगे से थोड़े बालों को लेकर उनपर क्लिप्स लगा सकती हैं। ऐसा करने से आगे के बाल चेहरे पर नहीं आएंगे। इससे आपको बार-बार बाल संभालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
Trendy and easy Hairstyle for saree and suit images step by step
साड़ी-सूट के साथ खूब जचेंगे ये हेयर स्टाइल - फोटो : instagram

सॉफ्ट कर्ल 

अगर खुले बाल पसंद हैं तो ये सबसे सही विकल्प है। इसके लिए आपको बस बालों को खुला रख के उसमें सॉफ्ट कर्ल करना है। सॉफ्ट कर्ल देखने में खूबसूरत लगते हैं। ऐसी हेयर स्टाइल आप साड़ी, सूट या लहंगा किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed