फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Anarkali Gown: अनारकली गाउन के ये डिजाइन हर मौके पर आपको देंगे खूबसूरत लुक

Sun, 28 Jul 2024 04:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 28 Jul 2024 04:02 PM IST
सार

अगर आपको अनारकली सूट पसंद हैं तो अपने कलेक्शन में अनारकली गाउन भी शामिल करें। अनारकली गाउन हर समारोह में आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। 

विज्ञापन
Trendy Anarkali Gown for wedding actress anarkali gown look
अनारकली गाउन - फोटो : instagram

Trendy Anarkali Gown: जब भी कभी बात आती है शादी विवाह की, तो ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं लहंगा - साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। पर, अगर आपको लहंगा या साड़ी पहनना पसंद नहीं है और आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो अनारकली गाउन एक बेहतर विकल्प है। अनारकली सूट तो तकरीबन हर महिला के पास होता है लेकिन अनारकली गाउन सभी के पास हो ये थोड़ा मुश्किल है।



अगर आपके पास भी अनारकली गाउन नहीं है तो अपने कलेक्शन में इसे अवश्य शामिल करें। अनारकली गाउन हर समारोह में आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है और यदि ये ट्रेंड के हिसाब से तैयार कराया गया हो तब तो अनारकली गाउन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। यहां आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाए जा रहे हैं, जिनके पास अनारकली गाउन का काफी शानदार कलेक्शन है, ताकि आप भी अपने लिए ये तैयार करा सकें। 

Trendy Anarkali Gown for wedding actress anarkali gown look
अनारकली गाउन - फोटो : instagram

नेट फैब्रिक का अनारकली गाउन

नेट फैब्रिक का अनारकली गाउन लड़कियों को काफी पसंद आता है। आप इससे टिप्स लेकर अपने टेलर से आसानी से तैयार करा सकती हैं। नेट फैब्रिक का लहंगा और अनारकली दोनों ही काफी प्यारा लगता है। इसके साथ दुपट्टे को अलग अंदाज में कैरी करके अपना लुक स्टाइलिश बनाएं। 

Trendy Anarkali Gown for wedding actress anarkali gown look
अनारकली गाउन - फोटो : instagram
हैवी वर्क अनारकली गाउन

अगर किसी शादी-विवाह के लिए अनारकली गाउन बनवाने का सोच रही हैं तो कृति सेनन के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह का हैवी वर्क वाला अनारकली गाउन आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। इसके साथ हल्का मेकअप भी अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Anarkali Gown for wedding actress anarkali gown look
अनारकली गाउन - फोटो : instagram

बेज अनारकली गाउन

अनारकली गाउन में लाइट रंग पहनना है तो नोरा के इस लुक से टिप्स लें। उनके बेज रंग के स्क्वॉयर नेक लाइन वाले इस फुल स्लीव्स गाउन में कलरफुल फ्लॉवर्स बने हुए हैं। फुल स्लीव्स वाले इस सूट के साथ ट्रांसपैरेंट दुपट्टा भी कैरी किया है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन
Trendy Anarkali Gown for wedding actress anarkali gown look
अनारकली गाउन - फोटो : instagram

फ्लोरल गाउन

अगर आपको डार्क रंग पसंद है तो आप इस तरह का लाल रंग का अनारकली गाउन अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस पर बने बड़े-बड़े फूल आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इस गाउन के साथ अपने बालों में भी गुलाब का फूल अवश्य लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed