रश्मि देसाई अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए फेमस हैं। टीवी और भोजपुरी सिनेमा की मासूम से चेहरे वाली हसीना रश्मि देसाई अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से फैंस की दिल की धड़कने बढ़ा देतीं हैं। रश्मि देसाई की क्यूटनेस फैंस को हमेशा ही पसंद आती है लेकिन फैंस रश्मि के लुक्स और फैशन स्टाइल के भी कायल हैं। रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय समय पर अपने इंडियन और वेस्टर्न लुक से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री के लोग तो उनके फैशन सेन्स की तारीख हैं, आम लोग भी उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रश्मि देसाई ने अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में रश्मि देसाई साड़ी पहने नजर आ रही हैं तो दूसरे लुक के लिए रश्मि देसाई ने पीले रंग की कुर्ती और दुपट्टा कैरी किया है। इन दोनों ही पांपरिक लुक में रश्मि देसाई का एक अलग ही स्टाइल दिख रहा है। आइए देखते हैं रश्मि देसाई का ट्रेडिशनल अवतार, जो फैंस को आ रहा बहुत पसंद।
आप भी ट्राई कर सकते हैं रश्मि देसाई का ये ट्रेडिशनल लुक, साड़ी और सूट में भी दिखती हैं बेहद ग्लैमरस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 16 Oct 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन