बेबी डॉल मै सोने दी गाने से हर किसी के लिए जाना पहचाना नाम बन चुकीं कनिका कपूर दुल्हन बनने वाली हैं। कनिका ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो अपने एनआरआई ब्वॉयफ्रेंड गौतम हाथीरमानी के साथ नजर आ रही हैं। शादी की रस्में मेहंदी फंक्शन के साथ ही शुरू हुई हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उन्हें विशेज देने में लगे हैं।
2 of 5
kanika kapoor
- फोटो : instagram
फूलों वाली थीम पर सजे बैकग्राउंड में कनिका कपूर ब्वॉयफ्रेंड गौतम के साथ पोज दे रही हैं। इस मेहंदी सेरेमनी के लिए कनिका ने मिंट ग्रीन कलर का लहंगा चुना था। जो कि समर वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस पेस्टल कलर के लहंगे के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड गौतम ने क्रीम कलर के बंदगला जैकेट के साथ पीले रंग के कुर्ते को मैच किया है।
3 of 5
kanika kapoor
- फोटो : instagram
वहीं कनिका का ये मिंट ग्रीन पेस्टल लहंगा समर वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे देख लड़कियां इंस्पायर हो सकती हैं। बात करें सिंगर कनिका कपूर के मेहंदी लुक की तो मिंट ग्रीन कलर के लहंगे के साथ क्रॉप टॉप था। जिस पर इंट्रीकेट फ्लोरल लैस डिटेलिंग के साथ ही सिकुइंन एंब्रायडरी की गई है। जबकि वी नेकलाइन डिजाइन के साथ केप स्टाइल की हाफ स्लीव बेहद खूबसूरत दिख रही है।
4 of 5
kanika kapoor
- फोटो : Social Media
जिसके साथ कनिका ने मिंट ग्रीन कलर का मैचिंग का लहंगा पहना है। जिस पर चिकन की एंब्रायडरी और सिकुइन एंबेलिश्मेंट की गई है। इसके साथ ही ये लहंगा काफी घेरदार है। वहीं इस लहंगे पर बीड्स वाले टेलस को कमर पर जोड़ा गया है। इसके साथ ही हाथों पर मैचिंग की एंब्रायडरी और टेसल वाला दुपट्टा लिया था।
5 of 5
kanika kapoor
- फोटो : instagram
कनिका ने अपने इस मिंट ग्रीन लहंगे को एमरॉल़्ड के चोकर नेकपीस के साथ मैच किया था। जिसके साथ पेयर ओवल शेप की ईयररिंग्स काफी खूबसूरत दिख रही थी। वहीं हाथों में प्लेन मिंट ग्रीन चूड़ियां पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रही थीं। कनिका ने इस मेहंदी लुक को खुले बालों के साथ ही पिंक ब्लश चिक्स और ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। जिसमे उऩका पूरा लुक परफेक्ट दिख रहा है।