{"_id":"5dd23c428ebc3e54d238da67","slug":"shruti-haasan-bold-images-and-looks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों के लिए नहीं बल्कि फैशन के लिए मशहूर हैं अभिनेत्री सारिका की ये बेटी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
फिल्मों के लिए नहीं बल्कि फैशन के लिए मशहूर हैं अभिनेत्री सारिका की ये बेटी, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 18 Nov 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रुति हासन बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रुति ने अपने अभिनय का लोहा सिर्फ टॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी सबसे मनवाया है। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैशन दीवा श्रुति हसन को लड़कियां अपना फैशन आइकन मानती हैं। वो जिस तरह से खुद को कैरी करती हैं वही उनकी असली यूएसपी है। आइए जानते हैं इस फैशन दीवा के फिटनेस, फैशन और ब्यूटी सीक्रेट्स से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
- फोटो : instagram
श्रुति को पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनना काफी पंसद हैं। कई मौकों पर वह ट्रेडिशनल वियर पहने नजर आती रहती हैं। बता दें श्रुति को कांजीवरम साड़ी पहनना बेहद पंसद हैं। वह जिस तरह से भारतीय कपड़ो को कैरी करती हैं उससे उनका एथनिक वियर के लिए जो प्यार है वो साफ झलकता है।
3 of 5
- फोटो : social media
श्रुति का कहना हैं कि वो हमेशा अपने मूड के हिसाब से अपने लिए कपड़ो का चुनाव करती हैं। हालांकि वो हमेशा स्टाइल से ज्यादा कमफर्ट पर ध्यान देती हैं। अपने कपड़ों को चुनते समय वह उसके रंग का ख्याल जरूर रखती हैं कि वह कलर उन पर फबेगा या नहीं। वह किसी भी फैशन को आंख बंद करके फॉलो नहीं करती हैं। उनका मानना है कि आपका स्टाइल अपने आप ही आपके व्यक्तित्व का विस्तार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : instagram
जहां तक खुद को मेनटेन करने की बात है वह अपनी इच्छाओं को मारने में विश्वास नहीं करती। वह खुद को फिट रखने के लिए हफ्ते में कम से कम चार बार कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज करती हैं। ऐसे में कोई फोटोशूट हो या अवॉर्ड फंक्शन लुक श्रुति स्टाइलिश दिखने में कोई कसार नहीं छोड़ती हैं। उनका फिर फिगर उन्हें प्रेरित करता है और इसीलिए वो किसी भी अटायर में कम्फर्टेबल रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : instagram
श्रुति के अनुसार फिल्मों में फैशन और प्रस्तुति का एक अहम रोल होता है। श्रुति सौंदर्य प्रथा के एक नियम से फॉलो करती हैं। उनका ये नियम कहता है कि सोने से पहले हमेशा अपने चेहरे से मेकअप साफ करना चाहिए। इसके अलावा श्रुति अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखती हैं। उनका मानना हैं कि सबसे ज्यादा खुश रहना जरूरी होता है। खुश रहने से हर चीज अच्छी दिखती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।