Shopping Tips: लड़कियां जब भी अपने कपड़े खरीदने जाती हैं, तो उनके दिमाग में पहले से सब क्लीयर होता है कि उन्हें कैसे कपड़े चाहिए, उसकी फिटिंग कैसी होनी चाहिए, उसका रंग कैसा होना चाहिए। यही वजह से कि किसी भी कार्यक्रम में लड़कियों का लुक खूबसूरत दिखता है। जबकि लड़के खरीदारी करते वक्त ज्यादा ध्यान नहीं रखते। ऐसे में ये लेख लड़कों के लिए ही है।
Shopping Tips: खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना देखकर हंसेंगे लोग
अगर आप शर्ट खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातोंं का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपका लुक खराब दिख सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइज हो सही
अगर शर्ट खरीदने जा रहे है तो अपने साइज का खास ध्यान रखें। पहले अपने शरीर का सही से माप लें। खासकर कंधों, छाती, और कमर का। शर्ट की सही फिटिंग होना जरूरी है, ताकि वह ना तो ज्यादा टाइट हो और ना ही ढीली।
सही हो लंबाई
अगर शर्ट की लंबाई सही नहीं होगी तो आपको इसे पैंट मे अंदर टक करने में परेशानी होगी। ध्यान रखें अगर ज्यादा लंबी शर्ट खरीदेंगे तो ये पैंट को मोटा दिखाएगी, जिसकी वजह से लुक बिगड़ सकता है। अगर ये छोटी होगी तो आप इसे टक इन नहीं कर सकते।
सही से करें फैब्रिक का चयन
शर्ट के कपड़े का चयन मौसम के हिसाब से करें। जैसे कि गर्मियों में हल्के और सांस लेने योग्य कपड़े (जैसे कॉटन या लिनेन) चुनें। वहीं सर्दियों में भारी और गरम कपड़े (जैसे ऊन या फ्लीस) उपयुक्त होते हैं।
पैर्टन का रखें ध्यान
आपकी शर्ट का पैटर्न आपकी पर्सनैलिटी और अवसर के अनुसार होना चाहिए। जैसे कि फॉर्मल इवेंट के लिए हल्के रंग की शर्ट बढ़िया होती हैं। वहीं कैजुअल के लिए चेक, स्ट्राइप्स, या प्रिंटेड शर्ट्स भी अच्छी लगती हैं।