फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lehenga For Karwa Chauth: करवा चौथ के लिए बनवाना है लहंगा तो यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Tue, 24 Sep 2024 11:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 24 Sep 2024 11:56 AM IST
सार

अगर आप करवा चौथ के दिन लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको इसके लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
latest design of Lehenga For Karwa Chauth 2024 disprj
लहंगे की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

Lehenga For Karwa Chauth: हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का दिन काफी अहम होता है। इस त्योहार का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। ये व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर 2024 को पड़ रही है, ऐसे में 20 अक्तूबर को ही करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।



करवा चौथ की तैयारी महिलाएं कई-कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं, क्योंकि इस दिन सजने-संवरने का काफी महत्व होता है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं इस दिन अपनी शादी का लहंगा पहनती हैं, लेकिन अगर आप इस साल अलग लहंगा खरीदने का सोच रहीं हैं तो यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लहंगा लुक दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आप अपने लिए खास नई डिजाइन का लहंगा भी बनवा सकती हैं। 

latest design of Lehenga For Karwa Chauth 2024 disprj
कंगना रणौत - फोटो : instagram

कंगना रणौत

बहुत से घरों में करवा चौथ पर लाल लहंगा पहनना ही जरूरी होता है। ऐसे में आप कंगना के जैसे लहंगे का चयन कर सकती हैं। उनके इस लहंगे पर हरे रंग का काम भी है, जिस वजह से सुहागिन महिलाओं के लिए ये लहंगा एकदम परफेक्ट है। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसा लहंगा भी अपने लिए तैयार करा सकती हैं। 

latest design of Lehenga For Karwa Chauth 2024 disprj
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर

हैवी वर्क वाला लहंगा पसंद है तो जान्हवी कपूर के जैसा मल्टीकलर लहंगा चुनें। इस तरह के नीले रंग के लहंगे पर जो मल्टीकलर वर्क है, उनकी वजह से एक्ट्रेस का लुक कमाल का लग रहा है। ऐसे में आप भी अपने लिए इस तरह का लहंगा तैयार करा सकती हैं। ऐसे लहंगे के साथ मैचिंग की ही ज्वेलरी भी कैरी करें, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest design of Lehenga For Karwa Chauth 2024 disprj
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram

श्रद्धा आर्या

बहुत सी महिलाओं को पेस्टल रंग काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आप भी पेस्टल ग्रीन रंग का लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसे लहंगे का वर्क काफी हैवी होता है, ऐसे में आप इसके साथ हल्के वर्क वाला ब्लाउज अपने लिए तैयार करा सकती हैं। 

विज्ञापन
latest design of Lehenga For Karwa Chauth 2024 disprj
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित

अगर आपको चटक रंग पसंद हैं तो आप ऐसे नीले रंग के लहंगे का चयन कर सकती हैं। इस पर जो गोल्डन वर्क है, उसी की वजह से आपका लुक और खिलकर सामने आएगा। इसके साथ बालों में एक्ट्रेस की तरह ही पफ बनाएं। ध्यान रखें कि अगर ऐसा लहंगा बनवा रही हैं तो ब्लाउज सिंपल ही रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed