फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Third Day Colour: नवरात्रि का तीसरा दिन आज, इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न

Sat, 05 Oct 2024 06:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 05 Oct 2024 06:03 AM IST
सार

अगर आप नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनें। 

विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 Navratri 3rd day Colour in puja of maa chandraghanta
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न - फोटो : instagram
Navratri Third Day Colour: 3 अक्तूबर से धूमधाम से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इन नौ दिनों में माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां चंद्रघंटा का यह स्वरूप बेहद ही सुंदर, मोहक, अलौकिक, कल्याणकारी व शांतिदायक है। इसी के चलते लोग सच्चे मन से माता रानी के इस स्वरूप की पूजा करते हैं। 

अगर आप नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनें। यदि आपको नहीं पता कि माता रानी को कौन सा रंग सबसे ज्यादा प्रिय है तो हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, मां चंद्रघंटा को लाल रंग अति प्रिय है। ऐसे में आप भी माता रानी के इस स्वरूप की पूजा में लाल रंग के आउटफिट पहनें। यहां हम आपको लाल रंग के आउटफिट के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
Shardiya navratri 2024 Navratri 3rd day Colour in puja of maa chandraghanta
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न - फोटो : instagram

लाल साड़ी

पूजा के समय लाल रंग की साड़ी सबसे सही विकल्प होती है। इस रंग की साड़ी को सुहागिन महिलाएं भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। लाल रंग हर महिला पर काफी जचता भी है। ऐसे में आप नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग की ऐसी सिल्क की साड़ी कैरी कर सकती हैं। 

Shardiya navratri 2024 Navratri 3rd day Colour in puja of maa chandraghanta
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न - फोटो : instagram

लाल सूट

अगर पूजा में साड़ी पहनने का मन नहीं है तो आप ऐसी लाल रंग का सूट पहनें। अनारकली सूट पूजा-पाठ के लिए बेहतर विकल्प रहता है। ऐसे में जब आप ऐसा शॉर्ट अनारकली चूड़ीदार पायजामी के साथ पहनेंगी तो आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। इसके साथ दुपट्टा जरूर कैरी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 Navratri 3rd day Colour in puja of maa chandraghanta
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न - फोटो : instagram
लाल कुर्ता

पुरुषों की बात करें तो उनके पास एथनिक में ज्यादा विकल्प नहीं होते। ऐसे में आप लाल रंग का कुर्ता और पायजामा नवरात्रि के तीसरे दिन कैरी कर सकती हैं। वैसे तो लाल कुर्ते के साथ लाल रंग का पायजमा अच्छा लगेगा, चाहें तो किसी और रंग का पायजामा भी आप कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 Navratri 3rd day Colour in puja of maa chandraghanta
इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न - फोटो : instagram

ऐसे हों तैयार

यदि आप पूजा में लाल रंग का आउटफिट पहन रहीं हैं तो ध्यान रखें कि इसके साथ मेकअप लाइट ही रखें। साड़ी के साथ बालों में बन बनाएं और अगर सूट पहन रहीं हैं तो बालों को खुला छोड़ दें। वहीं पुरुष लाल रंग के कुर्ते के साथ सफेद पायजामी कैरी कर सकते हैं। इसके साथ हाथ में घड़ी अवश्य पहनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed