Lehenga For Garba Night:अब जब शारदीय नवरात्रि चल रही है, तो जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन भी किया गया है। माता के दरबार में गरबा खेलना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में महिलाएं गरबा नाइट के लिए खूब अच्छे से तैयार होकर जाती हैं। इस दौरान महिलाएं भारी-भारी लहंगे पहनती हैं। गरबा नाइट में घाघरा चोली पहनना ही सबसे सही विकल्प माना जाता है।
जब भी महिलाओं को कुछ खरीदारी करनी होती है, तो वो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के लुक्स देखती हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े पहनती हैं और उनके पास हर कार्यक्रम के हिसाब से आउटफिट का कलेक्शन होता है। अगर आप गरबा नाइट में लहंगा पहनने का सोच रहीं हैं तो इन तीन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं।
2 of 7
गरबा नाइट 2024
- फोटो : instagram
कंगना रणौत
अगर आप गरबा नाइट में रॉयल लुक कैरी करने का सोच रहीं हैं तो उनका ये लहंगा आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। उनके इस लहंगे में गोल्डन वर्क है, जिस वजह से उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। ऐसे लहंगे के साथ आप दुपट्टे को घुमा कर अटैच कर सकती हैं, ताकि आपको गरबा खेलने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
3 of 7
गरबा नाइट 2024
- फोटो : instagram
ऐसा रखें मेकअप और हेयर स्टाइल
इस लहंगे में अपने मेकअप का खास ध्यान रखें। ये लहंगा काफी हैवी है, ऐसे में इसके साथ लाइट मेकअप भी अच्छा लगेगा। चुंकि इस लहंगे में हरे रंग का काम भी है, इसी के चलते आप इसके साथ हरे रंग की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। लहंगे के साथ आप बालों में स्लीक बन बनाकर गुलाब के फूल लगा सकती हैं।
4 of 7
गरबा नाइट 2024
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
गरबा नाइट के लिए जान्हवी कपूर के जैसा मल्टीकलर लहंगा आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। उनके इस लहंगे पर काफी हैवी वर्क है। इसके साथ उन्होंने जो ब्लाउज कैरी किया, उसपर स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, जिस वजह से ब्लाउज भी खूबसूरत लग रहा था।
5 of 7
गरबा नाइट 2024
- फोटो : instagram
मेकअप और हेयर स्टाइल रखें खास
इस मल्टीकलर लहंगे के साथ आप हैवी आईमेकअप करके बाकी मेकअप को लाइट रख सकती हैं। इस लहंगे की खूबसूरती को मल्टीकलर ज्वेलरी ही चार चांद लगाने का काम करेगी। इस लहंगे के साथ भी आपको बालों में बन बनाना है, ताकि आपका लुक क्लासी दिखे। खुले बाल आपको परेशान कर सकते हैं।