फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: माता रानी की पूजा के लिए होना है तैयार तो ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी खूबसूरत

Fri, 27 Sep 2024 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 27 Sep 2024 10:57 AM IST
सार

अगर आप शारदीय नवरात्रि के दौरान अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको कुछ सिंपल मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 makeup tutorial for durga puja step by step
माता रानी की पूजा के लिए होना है तैयार तो ऐसे करें मेकअप - फोटो : instagram

Shardiya Navratri 2024: जैसे ही त्योहारों का सीजन आता है, इसकी धूम घरों से लेकर बाजारों तक में दिखाई देने लगती है। त्योहार आने के कई-कई दिन पहले से लोग अपने घरों को सजाना शुरू कर देते हैं। घर सजाने के साथ-साथ लोग खुद के लिए भी जमकर खरीदारी करते हैं। अब जब शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, तो लोगों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, शारदीय नवरात्रि का इंतजार लोग सालभर करते हैं।



खासतौर पर बात करें महिलाओं की तो वो मां दुर्गा की पूजा में खूब सज-संवर कर जाती हैं। मां दुर्गा को श्रृंगार अतिप्रिय है, जिस वजह से महिलाएं उनकी पूजा करते वक्त अच्छी तरह से तैयार होती हैं। ऐसे में यदि आप शारदीय नवरात्रि के दौरान अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको कुछ सिंपल मेकअप करने का तरीका बताने जा रहे हैं। अगर आप हमारे बताए गए तरीके के अनुसार मेकअप करेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा।  

Shardiya Navratri 2024 makeup tutorial for durga puja step by step
माता रानी की पूजा के लिए होना है तैयार तो ऐसे करें मेकअप - फोटो : Adobe stock

सबसे पहले त्वचा को करें तैयार

मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को तैयार करें, क्योंकि नवरात्रि पूजा में काफी भीड़ होगी। ऐसे में गर्मी से आपका मेकअप खराब हो सकता है। इसी के चलते सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं और फिर सूती कपड़े में बर्फ बांधकर चेहरे की मसाज करें। मसाज के बाद थोड़ी देर चेहरे को ऐसे ही रहने दें। 

Shardiya Navratri 2024 makeup tutorial for durga puja step by step
माता रानी की पूजा के लिए होना है तैयार तो ऐसे करें मेकअप - फोटो : Adobe stock

अब है प्राइमर की बारी

चेहरे को तैयार करने के बाद चेहरे पर एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और मेकअप बेहतर दिखेगा। इसके बाद अब प्राइमर सेट करें, ताकि मेकअप चेहरे पर अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 makeup tutorial for durga puja step by step
माता रानी की पूजा के लिए होना है तैयार तो ऐसे करें मेकअप - फोटो : instagram

नेचुरल लुक के लिए करें ये

अगर आप पूजा के समय ज्यादा हैवी मेकअप नहीं करना चाहतीं तो लाइटवेट फाउंडेशन या बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। इसे समान रूप से पूरे चेहरे और गर्दन पर ब्लेंड करें। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो कंसीलर का इस्तेमाल करें, वरना इसको स्किप करें। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 makeup tutorial for durga puja step by step
माता रानी की पूजा के लिए होना है तैयार तो ऐसे करें मेकअप - फोटो : instagram

आई मेकअप रखें सॉफ्ट

पूजा के समय के लिए आईमेकअप ज्यादा डार्क न करें। इसके लिए आप हल्के न्यूट्रल या सॉफ्ट पिंक, ब्राउन या गोल्डन आईशैडो का चुनाव करें। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आईलाइनर या काजल लगाएं। मस्कारा इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो इसे भी हल्का ही रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed