फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Multicolor Saree: त्योहारों के सीजन में स्टाइलिश दिखने के लिए करें ऐसी मल्टीकलर साड़ी का चुनाव

Wed, 11 Sep 2024 11:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Sep 2024 11:43 AM IST
सार

त्योहारों के सीजन में आप साधारण की जगह अगर मल्टीकलर साड़ी का चयन करेंगी तो आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 

विज्ञापन
Trendy Multicolored Saree inspired by bollywood and TV actress
मल्टीकलर साड़ी - फोटो : instagram
Trendy Multicolor Saree:: सावन के महीने के बाद से त्योहार का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में महिलाओं के लिए यह काफी अच्छा मौका होता है सजने और संवरने का। हर त्यौहार पर महिलाएं अपने खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं। त्यौहारों के लिए वो कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। नए-नए और ट्रेंडी आउटफिट खरीदती हैं।


वैसे तो आजकल कई ऐसे परिधान बाजार में मिल रहे हैं, जिन्हें महिलाएं काफी पसंद करती हैं लेकिन साड़ी का आज भी अपना अलग ही स्थान है। त्योहारों का सीजन जैसे ही आता है, महिलाएं अपने लिए साड़ी खरीदना शुरू कर देती हैं।

अगर आजकल के ट्रेंड की बात की जाए तो आजकल महिलाओं को मल्टीकलर साड़ियां काफी पसंद आ रही हैं। इसी के चलते इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने मल्टीकलर साड़ी पहनी है। इनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए भी खरीदारी कर सकती हैं। 
Trendy Multicolored Saree inspired by bollywood and TV actress
मल्टीकलर साड़ी - फोटो : instagram

कृति सेनन

डार्क गुलाबी रंग के साथ ब्लैक रंग का कॉम्बीनेशन काफी प्यारा लगता है। इसके साथ फुल स्लीव का ब्लैक ब्लाउज प्यारा दिखेगा। अपने इस लुक को और प्यारा बनाने के लिए आईमेकअप जरूर कैरी करें। 

Trendy Multicolored Saree inspired by bollywood and TV actress
मल्टीकलर साड़ी - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर

एक्ट्रेस का ये साड़ी लुक आपके फेस्टिव लुक को खूबसूरत बनाएगा। उनकी इस साड़ी में पीले, पिंक, ऑरेंज और मरून जैसे कलर्स की वर्टिकल स्ट्राइप्स डाली गई थी, जो बहुत ही अट्रैक्टिव लग रही थी। वहीं उनकी इस साड़ी के आधे कपड़े को प्लेन रेड रखा गया था। आप भी इसका चयन कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Multicolored Saree inspired by bollywood and TV actress
मल्टीकलर साड़ी - फोटो : instagram

रानी मुखर्जी

जिन महिलाओं को डार्क रंग पहनना पसंद है, वो इस साड़ी का चयन कर सकती हैं। इसके साथ हाथों में मल्टीकलर बैंगिल्स ही पहनें। उसी से आपका लुक प्यारा दिखेगा। ऐसी साड़ी के साथ लाइट मेकअप प्यारा लगेगा। 

विज्ञापन
Trendy Multicolored Saree inspired by bollywood and TV actress
मल्टीकलर साड़ी - फोटो : instagram

आलिया भट्ट

अगर आपको शिफॉन की साड़ी पसंद है तो आलिया के इस लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। पेस्टल रंग की मल्टीकलर साड़ी भी आपके लुक को प्यारा दिखाने का काम करेगी। ऐसी साड़ी के साथ आप बोहो लुक कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed