{"_id":"64a3b3b04a16573c7d0ba115","slug":"sawan-2023-do-not-wear-this-colour-outfit-during-sawan-2023-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion: महादेव को करना है प्रसन्न तो सावन में भूल से भी ना पहनें इस रंग के कपड़े","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion: महादेव को करना है प्रसन्न तो सावन में भूल से भी ना पहनें इस रंग के कपड़े
Sawan 2023: सावन के महीने की शुरूआत हो चुकी है। इस बार का सावन काफी खास है क्योंकि इस बार महादेव को प्रसन्न करने के लिए लोगों को पूरे दो महीने का समय मिलने वाला है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने जो सच्चे मन से भोलेनाथ की अराधना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू धर्म में नियम के अनुसार पूजा करने से हर किसी की मनोकामना पूरी होती है तो वहीं ऐसा न करने पर गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सावन में कई तरीके की चीजें खाने की मनाही होती है, ठीक उसी तरह से एक ऐसा रंग है जिसे पहनने की भी मनाही है। ऐसा माना जाता है कि ये रंग देखकर महादेव क्रोधित हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में इस रंग को नहीं पहनेंगे तो भोले बाबा आपसे जरूर खुश होंगे। आइए आपको इस रंग के बारे में बताते हैं।
2 of 6
red saree look
- फोटो : instagram
पहन सकते हैं लाल रंग
अगर आप महादेव की पूजा में लाल रंग पहन कर बैठ रहे हैं तो ये काफी अच्छा रहता है। खासतौर पर यदि कोई विवाहित महिला पूजा करने बैठ रही है तो वो लाल रंग ही पहन कर बैठे।
3 of 6
green kurta
- फोटो : instagram
हरा रंग है महादेव को प्रिय
ऐसी मान्यता है कि महादेव को हरा रंग काफी प्रिय है। ऐसे में चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई हरे रंग के कपड़े पहन सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
black saree
- फोटो : instagram
सिर्फ एक रंग को बताया गया है अशुभ
सावन को लेकर ऐसी मान्यता है कि आप चाहें तो हरे या लाल रंग के अलावा कोई भी रंग पहन सकते हैं, पर इस बात का खास ध्यान रखें कि ये रंग काला ना हो। काला रंग महादेव को बिल्कुल प्रिय नहीं है। ऐसे में महादेव इस रंग को देखकर क्रोधित हो सकते हैं। शिव पूजा में काले रंग के कपड़ों को पहनना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसे में महादेव की पूजा करते वक्त काले रंग के कपड़ों से दूर रहें।
विज्ञापन
5 of 6
bangles
- फोटो : max pixel
पहनें हरी चूड़ियां
विवाहित महिलाएं पूजा के वक्त हरे रंग की चूड़ियां पहनें। ये सुहाग की निशानी होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।