Saree For Summer: गर्मी के मौसम में बड़ों से लेकर बच्चों तक का कोई परेशान रहता है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग हल्के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लड़कों के लिए तो हल्के कपड़ों का सबसे सही विकल्प होता है टी-शर्ट और शॉर्ट्स लेकिन महिलाओं और लड़कियों के लिए यह काफी समस्या का विषय है।
गर्मी के मौसम में खासतौर पर परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है, जिनके लिए साड़ी पहनना अनिवार्य होता है। इसके अलावा बहुत सी महिलाएं ऑफिस में भी साड़ी पहन कर जाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप चाहे तो शिफॉन की साड़ी गर्मी में पहन सकती हैं। यह साड़ी काफी हल्की होती है और इसे कैरी करना भी आसान होता है।
अगर शिफॉन की साड़ी पहनकर आप कहीं जाएंगी तो आपका लुक भी अलग दिखेगा। कई अभिनेत्री के पास शिफॉन की साड़ी का बेहद खूबसूरत कलेक्शन है। तो चलिए आपको भी उनका कलेक्शन दिखाते हैं।
2 of 6
गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने एक प्रमोशन के दौरान खूबसूरत से खूबसूरत शिफॉन की साड़ियां पहनी थीं। उन्हीं में ये गुलाबी साड़ी में शामिल है। ये शिफॉन की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है। आप भी चाहें तो आलिया के कलेक्शन पर एक नजर डाल सकती हैं।
3 of 6
गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी
- फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी
अपने रॉयल लुक की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है। ये ऑरेंज रंग की साड़ी देखने में कमाल की लग रही है। इसके साथ आप भी अलग रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
4 of 6
गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ अक्सर साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके पास साड़ियों का बेहद शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप भी चाहें तो उनके जैसी गुलाबी शिफॉन की साड़ी खरीद सकती हैं। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी।
5 of 6
गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी
- फोटो : instagram
रवीना टंडन
अगर आप शिफॉन फैब्रिक में अलग ढंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो रवीना टंडन के जैसी फ्रिल वाली साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। ये देखने में कमाल की लग रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है।