Ruhaanika Dhawan : बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत करने वाली रूहानिका धवन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ऐसे कुछ ही कलाकार होते हैं, जो बेहद कम उम्र में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना लेते हैं। रूहानिका इन्हीं लोगों में शामिल हैं। टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस रूहानिका धवन भी ऐसे ही चाइल्ड एक्ट्रेस में से एक है। जिन्होंने बेहद कम उम्र में एक अच्छा मुकाम हासिल किया है।
हाल ही में उन्होंने अपना खुद का घर भी खरीदा है। रूहानिका ने टीवी सीरियल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, मेरे साई, मिसेज कोशिश की पांच बहुएं में भी काम किया है। इसके अलावा फिल्म जय हो और घायल वन्स अगेन में काम किया है। अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में राज करने वालीं रूहानिका फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है।
2 of 5
हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं रूहानिका
- फोटो : instagram
एथनिक में बेहद खूबसूरत लगती हैं रूहानिका
चाइल्ड एक्ट्रेस रूहानिका शो में जितनी प्यारी दिखती थीं वो उतनी ही खूबसूरत असल में भी है। वो चाहे एथनिक पहने या वेस्टर्न, किसी भी समय वो किसी मॉडल से कम नहीं लगती हैं। जब सोशल मीडिया पर रूहानिका ने एथनिक वियर पहन कर अपनी फोटोज शेयर कीं तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। उनकी फोटोज पर कई बड़े सिलेब्स भी आए दिन कमेंट करते हैं। वो अपने माता-पिता के साथ भी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
3 of 5
रूहानिका
- फोटो : instagram
जींस-टॉप में दिखाया खूबसूरत अंदाज
कुछ समय पहले ही रूहानिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जींस-टॉप में खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी। जो सोशल मीडिया पर वायरल काफी वायरल हुईं थी। फोटोज में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। आप भी रूहानिका के इस अंदाज से टिप्स ले सकती हैं।
4 of 5
रूहानिका
- फोटो : instagram
रूहानिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रूहानिका की ढेर सारी फैन फॉलोइंग हैं और उन्हें इस्टाग्रा्म पर कुल 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जो उनकी हर फोटो पर खूब प्यार बरसाते हैं। जब उन्होने अपनी येलो ड्रेस में तस्वीर साझा की तो लोगों ने इस पर भी काफी प्यार लुटाया। इस लुक में वो एक दम राजकुमारी लग रहीं हैं।
5 of 5
रुहानिका
- फोटो : instagram
रूहानिका आए दिन बॉडी हगिंग ड्रेस में भी अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिसमें अपनी फिगर फ्लॉन्ट करती हैं। उनका हर अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है।