फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Trailer Launching: पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च में रश्मिका ने साड़ी में दिखाया खूबसूरत अंदाज

Mon, 18 Nov 2024 01:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 18 Nov 2024 01:50 PM IST
सार

पुष्पा 2 फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में रश्मिका मंदाना ने साड़ी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। उनका साड़ी लुक लोग देखते रह गए थे।

विज्ञापन
Rashmika mandanna saree look at Pushpa 2 Trailer Launch disprj
रश्मिका - फोटो : Instagram
Pushpa 2 Trailer Launching:  रविवार को बिहार के पटना जिले में पुष्पा 2 का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस दौरान काफी बड़े इवेंट का आयोजन किया गया था। ट्रेलर लॉन्च होते ही लोग एक बार फिर से पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन और रश्मिका के धांसू लुक के फैन हो गए। इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।


ट्रेलर के साथ-साथ रश्मिका ने अपने लुक से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। रश्मिका इस इवेंट में साड़ी पहनकर पहुंची थीं। साड़ी में उनका अंदाज बेहद ही खूबसूरत दिख रहा था। आइए आपको भी एक्ट्रेस का साड़ी लुक दिखाते हैं। इस तरह की साड़ी हर कार्यक्रम में कैरी की जा सकती है। इसका कलर भी काफी खूबसूरत है।
Rashmika mandanna saree look at Pushpa 2 Trailer Launch disprj
कैसी थी साड़ी - फोटो : Instagram

कैसी थी साड़ी 

एक्ट्रेस ने अपने इस इवेंट लुक को खूबसूरत सी बरगंडी रंग की साड़ी के साथ पूरा किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। एक्ट्रेस की इस पूरी प्लेन साड़ी के सिर्फ पल्लू पर चौड़ा सा बॉर्डर था, जिस वजह से उसका लुक प्यारा दिख रहा था। 

Rashmika mandanna saree look at Pushpa 2 Trailer Launch disprj
ज्वेलरी थी प्यारी - फोटो : Instagram

ज्वेलरी थी प्यारी

अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने काफी हैवी सा मल्टीलेयर नेकपीस कैरी किया था। पर्ल और कुंदन जड़े ये नेकपीस एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे थे। इसके साथ उन्होंने कानों में काफी बड़े-बड़े टॉप्स कैरी किए थे। हाथों में मैचिंग ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika mandanna saree look at Pushpa 2 Trailer Launch disprj
मेकअप और बिंदी भी था प्यारा - फोटो : Instagram

मेकअप और बिंदी भी था प्यारा

अपने इस लुक के साथ उन्होंने आंखों के मेकअप को हाइलाइटेड करके माथे पर बाकी मेकअप को लाइट रखा था। न्यूड लिपस्टिक उनके ऊपर काफी जच रही थी। इसके साथ साथ रश्मिका ने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई थी, जो उनके इस साड़ी लुक को और प्यारा बना रही थी। 

विज्ञापन
Rashmika mandanna saree look at Pushpa 2 Trailer Launch disprj
खुले बाल लगे खूबसूरत - फोटो : Instagram

खुले बाल लगे खूबसूरत 

रश्मिका ने अपने इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को कर्ल करके खुला रखा था। मिडिल पार्टीशन करके उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया था, जिस वजह से उनका लुक और भी कमाल का लग रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed