Pushpa 2 Trailer Launching: रविवार को बिहार के पटना जिले में पुष्पा 2 का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस दौरान काफी बड़े इवेंट का आयोजन किया गया था। ट्रेलर लॉन्च होते ही लोग एक बार फिर से पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन और रश्मिका के धांसू लुक के फैन हो गए। इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
ट्रेलर के साथ-साथ रश्मिका ने अपने लुक से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। रश्मिका इस इवेंट में साड़ी पहनकर पहुंची थीं। साड़ी में उनका अंदाज बेहद ही खूबसूरत दिख रहा था। आइए आपको भी एक्ट्रेस का साड़ी लुक दिखाते हैं। इस तरह की साड़ी हर कार्यक्रम में कैरी की जा सकती है। इसका कलर भी काफी खूबसूरत है।
2 of 5
कैसी थी साड़ी
- फोटो : Instagram
कैसी थी साड़ी
एक्ट्रेस ने अपने इस इवेंट लुक को खूबसूरत सी बरगंडी रंग की साड़ी के साथ पूरा किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। एक्ट्रेस की इस पूरी प्लेन साड़ी के सिर्फ पल्लू पर चौड़ा सा बॉर्डर था, जिस वजह से उसका लुक प्यारा दिख रहा था।
3 of 5
ज्वेलरी थी प्यारी
- फोटो : Instagram
ज्वेलरी थी प्यारी
अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने काफी हैवी सा मल्टीलेयर नेकपीस कैरी किया था। पर्ल और कुंदन जड़े ये नेकपीस एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे थे। इसके साथ उन्होंने कानों में काफी बड़े-बड़े टॉप्स कैरी किए थे। हाथों में मैचिंग ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे थे।
4 of 5
मेकअप और बिंदी भी था प्यारा
- फोटो : Instagram
मेकअप और बिंदी भी था प्यारा
अपने इस लुक के साथ उन्होंने आंखों के मेकअप को हाइलाइटेड करके माथे पर बाकी मेकअप को लाइट रखा था। न्यूड लिपस्टिक उनके ऊपर काफी जच रही थी। इसके साथ साथ रश्मिका ने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई थी, जो उनके इस साड़ी लुक को और प्यारा बना रही थी।
5 of 5
खुले बाल लगे खूबसूरत
- फोटो : Instagram
खुले बाल लगे खूबसूरत
रश्मिका ने अपने इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को कर्ल करके खुला रखा था। मिडिल पार्टीशन करके उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया था, जिस वजह से उनका लुक और भी कमाल का लग रहा था।