Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
paris olympics 2024 Swapnil Kusale won the third bronze medal know about Swapnil stylish looks
{"_id":"66ab47f96bf45d210b001fa9","slug":"paris-olympics-2024-swapnil-kusale-won-the-third-bronze-medal-know-about-swapnil-stylish-looks-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swapnil Kusale: बेहद स्टाइलिश हैं ओलंपिक में तीसरा मेडल जीतने वाले स्वप्निल, तस्वीरों पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Swapnil Kusale: बेहद स्टाइलिश हैं ओलंपिक में तीसरा मेडल जीतने वाले स्वप्निल, तस्वीरों पर डालें एक नजर
Swapnil Kusale: पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारत के स्वप्निल कुसाले ने पहली बार में ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। ये इस बार के ओलंपिक में ये भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले भी भारतीय एथलीट्स ने दोनों पदक शूटिंग में ही जीते हैं।
पेरिस ओलपिंक में सबसे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। इसके बाद मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। अब भारत के लिए स्वप्निल ने पदक जीत कर इतिहास रच दिया है।
स्वप्निल की पर्सनल जिंदगी की बात करें तो वो महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित कंबलवाडी गांव से आते हैं और वे साल 2012 से ही अंतर्राष्ट्रीय इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्वप्निल के लुक्स किसी मॉडल से कम नहीं हैं। वो अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हैं। आइए आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।
2 of 6
स्वप्निल कुसाले
- फोटो : instagram-swapnil kusale
जींस-शर्ट लुक
स्वप्निल का ये अंदाज काफी कूल लग रहा है। उनके उम्र के युवा लड़के आजकल इसी तरह की हाफ स्लीव शर्ट पहनना पसंद करते हैं। ऐसी शर्ट के साथ हमेशा ब्लू रंग की डेनिम जींस ही जचती है। व्हाइट रंग के शूज की वजह से उनका लुक और स्टाइलिश लग रहा है।
3 of 6
स्वप्निल कुसाले
- फोटो : instagram-swapnil kusale
टीशर्ट लुक
स्वप्निल जब भी यात्रा करने के निकलते हैं तो इसी तरह की आरामदायक टीशर्ट पहनते हैं। वो अक्सर अपने एयरपोर्ट लुक्स की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हैं। इस ब्लैक रंग की टीशर्ट में भी वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्वप्निल कुसाले
- फोटो : instagram-swapnil kusale
एथनिक लुक
भारतीय लड़कों का एथनिक अंदाज तो हमेशा ही सबसे क्लासी लगता है। इसी के चलते स्वप्निल कुसाले का ये लुक भी काफी हट के है। कुर्ता-पायजामे और जैकेट में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्वप्निल कुसाले
- फोटो : instagram-swapnil kusale
बीच लुक
स्वप्निल को घूमना काफी पसंद है। वो जहां भी घूमने जाते हैं, वहां से अपनी तस्वीरें साझा करना नहीं भूलते हैं। उनका ये बीच लुक काफी कूल लग रहा है। अगर आप भी बीच पर घूमने जा रहे हैं तो स्वप्निल कुसाले से लुक से टिप्स ले सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।