फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nita Ambani Saree Collection: नीता अंबानी के पास गुलाबी साड़ियों का है बेहद खूबसूरत कलेक्शन

Fri, 12 Jul 2024 08:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 12 Jul 2024 08:41 AM IST
सार

नीता अंबानी को अक्सर इवेंट्स में गुलाबी रंग की साड़ी पहने ही देखा जाता है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको उनके गुलाबी साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
mukesh ambani wife nita ambani pink saree collection
नीता अंबानी - फोटो : instagram

Nita Ambani Pnik Saree Collection: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलाइंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी अपनी खूबसूरती और सादगी भरे लुक्स से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती हैं। वो अपने घर के कार्यक्रमों से लेकर बाहरी इवेंट्स तक में ज्यादातर साड़ी पहने ही दिखाई देती हैं। उनके साड़ी लुक्स ऐसे होते हैं, जिसे हर कोई देखता रह जाता है। खूबसूरती के साथ-साथ उनके हर लुक में रॉयल्टी झलकती है।



नीता अंबानी को साड़ी से कितना लगाव है वो उनके लुक्स देखकर ही पता लगाया जा सकता है। नीता अंबानी को अक्सर इवेंट्स में गुलाबी रंग की साड़ी पहने ही देखा जाता है। गुलाबी रंग की साड़ी उनपर जचती भी काफी है। अगर आप पर भी गुलाबी रंग जचता है तो आप नीता अंबानी के लुक्स से टिप्स लेकर खरीदारी कर सकती हैं। शादी-विवाह या दफ्तर में पहनने तक के लिए उनकी साड़ियां परफेक्ट विकल्प हैं। 

mukesh ambani wife nita ambani pink saree collection
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला

हैवी पल्लु वाली गुलाबी साड़ी

हाल ही में नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड बाबा विश्वनाथ को अर्पण करने बनारस पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत सी सिल्क फैब्रिक में गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। चटक गुलाबी रंग के कपड़े पर सोने के तारों से बूटियां बनाई गई थीं, जिन्हें सुंदर बनाने के लिए फूल, पत्ती व बेल के आकारों को उकेरा गया था। उनकी ये साड़ी बेहद ही प्यारी और क्लासी लग रही थी। 

mukesh ambani wife nita ambani pink saree collection
नीता अंबानी - फोटो : instagram

ब्रोकेड साड़ी 

इस तरह की हैवी बॉर्डर वाली साड़ी आजकल काफी चलन में है। वैसे तो नीता अंबानी की इस साड़ी का मुख्य रंग पिंक है लेकिन बॉर्डर पर रेड और ब्लू रंग से खूबसूरत काम किया गया है। बॉर्डर की वजह से ही इसका लुक बाकी साड़ियों से काफी अलग दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani wife nita ambani pink saree collection
नीता अंबानी - फोटो : instagram
मलबरी रेशम गुलाबी साड़ी

नीता अंबानी की इस गुलाबी साड़ी को बनने में 40 दिन का समय लगा था। गुलाबी साड़ी पर चमकदार जरी का काम बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसके साथ उन्होंने लंबा सा नेकपीस और कानों में हैवी इयररिंग्स कैरी किए थे। माथे पर बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। 
विज्ञापन
mukesh ambani wife nita ambani pink saree collection
नीता अंबानी - फोटो : instagram
ब्लश पिंक साड़ी

नीता अंबानी की इस खूबसूरत गुलाबी साड़ी को बनाने के लिए किसी भी तरह की मशीन को इस्तेमाल नहीं किया गया। इस खूबसूरत साड़ी को मास्टर आर्टिस्ट श्री इकबाल अहमद ने अपने हाथों से बनाया है। इस हल्की गुलाबी साड़ी में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों में लूज बन भी बनाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed