Mango Pickle Recipe: पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाएगा आम का हींग वाला अचार, नोट कीजिए रेसिपी
अगर आप घर पर आम का हींग वाला अचार बनाना चाहती हैं, तो हमारे इस लेख में आपको हींग के अचार की सिंपल रेसिपी मिल जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए आपको चाहिए
- कैरी-1/2 किलो
- नमक-स्वादानुसार
- मिर्च- दो छोटे चम्मच
- हींग-1/4 छोटे चम्मच
अचार बनाने की विधि
आम का हींग वाला अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धोकर उसका छिलका उतार लें। छिलका उतारने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
आम को टुकड़ों में काटने के बाद इसमें हल्की सी धूप लगा लें। हल्की धूप लगाने के बाद इसमें सारे सामान को अच्छे से मिला लें। इसे कुछ दिन के लिए अब धूप में सुखा दें।
यह कैरी का एकदम अलग अचार है जो आपके साथ-साथ आपके मेहमानों को भी पसंद आएगा। इसे आप खाने के साथ परोस कर तारीफ बटोर सकते हैं।
इसे खाने के फायदे
हींग का अचार खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। अचार में हींग होने की वजह से यह आपके पेट के लिए बेहद लाभदायक है। इसके साथ ही पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या के साथ पीरियड्स पेन और डायबिटीज की समस्या में भी हींग फायदेमंद होती है।