मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिश अंदाज फैंस को कभी निराश नहीं करता। फिर वो चाहे उनका एथिनिक लुक हो या फिर वेस्टर्न। गाउन से लेकर साड़ी और कैजुअल वियर में भी वो ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलतीं। इसके साथ ही उनकी तस्वीरें भी तेजी से वायरल होती हैं। पिछले दिनों डांस इडिया डांस के मंच पर अपनी परफार्मेंस से आग लगाने वाली मलाइका अब अपने स्टाइलिश लुक्स से सबका दिल चुरा रही हैं। डेनिम ड्रेस तो लगभग सभी एक्ट्रेस पहनती हैं। लेकिन इतने फैशनेबल अंदाज में पहने आपने शायद ही किसी को देखा हो। मलाइका अरोड़ा हाल ही में डेनिम ड्रेस में स्पॉट हुईं। जिसमें उनका लुक सबको फैन बना रहा है।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
दरअसल, कैजुअल आउटिंग के लिए निकली मलाइका ने फेडेड ब्लू कलर की डेनिम ड्रेस पहन रखी थी। जिसमें वन शोल्डर लुक बना था। वहीं लेफ्ट शोल्डर पर बना फ्लॉवर इसे अलग लुक दे रहा था। वहीं इस लुक को क्लॉसी बनाने के लिए पॉकेट दी गई थी। जबकि डेनिम ड्रेस की शॉर्ट लेंथ मलाइका की परफेक्ट फिगर के साथ ही टोंड लेग्स भी फ्लॉन्ट करते दिख रही है।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
वहीं मलाइका ने इस हॉट ड्रेस के साथ फैंस का दिल लूट लिया लाल रंग की दिल वाली पर्स के साथ। जिसे वो हाथों में लिए नजर आईं। वहीं मलाइका इस बोल्ड लुक में बिना मेकअप चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाए नजर आईं। हालांकि मिस अरोड़ा ने ब्लैक एंकल लेंथ बूट्स भी पहन रखे थे। जो कि इस लुक के साथ मैच करने के लिए काफी थे। वहीं मलाइका ने मेसी बन के साथ इसे कंप्लीट लुक दिया था।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
बता दें कि पिछले दिनों डांस इंडिया डांस के मंच पर मलाइका परफार्मेंस से लेकर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में हैं। डांस परफार्मेंस के लिए जहां वो सिल्वर कलर की शाइनी ड्रेस में दिखीं। तो वहीं फिनाले के लिए उन्होंने लाल रंग का बॉडीकॉन गाउन पहन रखा था।
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका अपनी सुपर फिट फिगर और ग्लैमर को फ्लॉन्ट करते कभी नहीं भूलती। फिर वो चाहे उनका देसी लुक हो या फिर वेस्टर्न। दिवाली के मौके पर उनका फोटोशूट करीना कपूर के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें वो गोल्ड एंड आईवरी शेड की साड़ी संग जैकेट पहने दिख रही हैं।