फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indo-Western Outfit For Garba Night: गरबा नाइट में नहीं पहननी घाघरा-चोली तो पहनें ऐसे इंडो वेस्टर्न आउटफिट

Fri, 04 Oct 2024 01:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 04 Oct 2024 01:16 PM IST
सार

अगर आप गरबा नाइट के दौरान घाघरा-चोली नहीं पहनना चाहती हैं तो यहां हम आपको इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Indo Western Outfit For Garba Night 2024 latest Indo Western Outfit collection
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
Indo-Western Outfit For Garba Night: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। शारदीय नवरात्रि में लोग अपने घरों में मां दुर्गा को लेकर आते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शारदीय नवरात्रि का इंतजार लोग इसलिए भी करते हैं, तो इस नवरात्रि में जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन होता है। जिसके लिए महिलाएं खूब नए-नए आउटफिट खरीदती हैं।


वैसे तो गरबा और डांडिया नाइट में घाघरा-चोली ही पहनी जाती है, लेकिन अगर आप गरबा नाइट के दौरान घाघरा-चोली नहीं पहनना चाहती हैं तो यहां हम आपको इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

कुछ अभिनेत्रियां हैं, जिनके पास एक से बढ़कर एक खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न आउटफिट हैं, उनके कलेक्शन पर नजर डालकर आप अपना आउटफिट तैयार करा सकती हैं। तो चलिए आपको भी अभिनेत्रियों के लेटेस्ट आउटफिट दिखाते है, ताकि आप भी अपना लुक बदल सकें। 
Indo Western Outfit For Garba Night 2024 latest Indo Western Outfit collection
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर

अपने लुक्स की वजह से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर हर आउटफिट में कमाल की लगती हैं। ऐसे में आप उनके इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए इंडो वेस्टर्न आउटफिट बनवा सकती हैं। इस तरह का इंडो वेस्टर्न लुक आपको प्यारा दिखने में मदद करेगा। 

Indo Western Outfit For Garba Night 2024 latest Indo Western Outfit collection
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram

सोनाक्षी सिन्हा

फ्यूजन लुक कैरी करने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। मल्टीकलर वर्क वाली आइवरी कलर की जैकेट और धोती स्कर्ट सेट आपके गरबा नाइट लुक को खूबसूरत बनाने में मददगार रहेगा। इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी करके अपना लुक कंप्लीट करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indo Western Outfit For Garba Night 2024 latest Indo Western Outfit collection
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित

अगर धोती पहनना पसंद है तो अपने लिए ऐसी धोती स्टाइल ड्रेस तैयार कराएं। माधुरी दीक्षित के जैसी ऐसी धोती स्टाइल ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। ऐसी ड्रेस बनवाते वक्त इसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें। अगर इसकी फिटिंग सही नहीं होगी, तो आपका लुक बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
Indo Western Outfit For Garba Night 2024 latest Indo Western Outfit collection
कृति सेनन - फोटो : instagram

कृति सेनन

अगर हटकर लुक पाना चाहती हैं तो कृति सेनन के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। इस लुक को पूरा करने के लिए आपको शरारा के साथ क्रॉप टॉप पहनना है और इसके साथ फ्लोर लेंथ श्रग कैरी करना है। श्रग की वजह से ही आपका लुक प्यारा लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed