फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Party: करन जौहर की पार्टी में इतनी छोटी ड्रेस में पहुंची कृति सेनन, अनन्या पांडे का दिखा बोल्ड अंदाज

Mon, 25 Apr 2022 05:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon wear 4k mini red dress for karan johar dinner party
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन अपने ब्यूटीफुल लुक्स से हमेशा फैंस को दीवाना बनाती है। फिर वो चाहे ट्रेडिशनल वियर में रेडी हो या फिर वेस्टर्न वियर में। स्लिम फिट फिगर को फ्लांट करने का वो कोई मौका नहीं छोड़ती। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो करन जौहर की डिनर पार्टी अटेंड करने पहुंची। करन जौहर ने अपने घऱ पर डिनर पार्टी का आयोजन किया। जिसमे सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे और कृति सेनन पहुंची। जहां इन हसीनाओं का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। 

kriti sanon wear 4k mini red dress for karan johar dinner party
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन ने डिनर पार्टी के लिए मिनी ड्रेस को चुना था। जिसमे वो अपनी लंबी टोंड लेग्स को फ्लांट कर रही थीं। वैसे भी कृति अपनी लंबी हाइट पर शार्ट ड्रेस में गजब ढाती दिखती हैं। कृति सेनन ने इस पार्टी के लिए लाल रंग की छोटी सी ड्रेस को चुना था। जिसकी ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे बोल्ड बना रही थी। साथ ही इसकी टाइट फिटिंग कृति की स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी।

kriti sanon wear 4k mini red dress for karan johar dinner party
kriti sanon - फोटो : instagram

जिसके साथ कृति ने ब्लैक कलर की स्ट्रैपी हील्स वाली फुटवियर मैच की थी। वहीं कृति ने इस बार ज्वैलरी में सिल्वर कलर के नेकपीस को चुना था। जो कि गले से चिपका था। कृति का ये लुक उनके आउटफिट के साथ काफी खूबसूरत दिख रहा था। वहीं ईयररिंग्स को इस मिनी ड्रेस के साथ डिच किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon wear 4k mini red dress for karan johar dinner party
kriti sanon - फोटो : instagram

वहीं बात करें मेकअप की तो मॉव शेड के आई शैडो के साथ कृति ने लाइनर और मस्कारा लगाया था। वहीं पिंक लिपस्टिक के साथ खुले वेवी बाल काफी खूबसूरत लग रहे थे। जिसे कृति ने बीमिंग हाईलाइटर और ब्रांजर के साथ कंप्लीट लुक दिया था। कृति की ये ड्रेस ओह पॉली वेबसाइट पर मिलेगी। जिसकी कीमत है 4,884 रुपये। जिसे आसानी से अपनी वॉर्डरोब में शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
kriti sanon wear 4k mini red dress for karan johar dinner party
ananya panday - फोटो : instagram

वहीं करन जौहर की पार्टी अटेंड करने के लिए अनन्या पांडे ने सफेद रंग की मिनी ड्रेस को चुना था। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ ही स्ट्रैपी स्लीव थी। वहीं इसे बोल्ड बनाने का काम कर रही थी बस्टियर डिजाइन। मिनी ड्रेस के साथ अनन्या ने नेकपीस पहन रखा था। वहीं शार्ट हेयर के साथ अनन्या ने पिंक लिपस्टिक में अपनी मिरर सेल्फी फैंस के लिए साझा की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed