फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Special Blouse Design: इस करवा चौथ साड़ी-लहंगे के साथ पहनें ऐसे अलग डिजाइन के ब्लाउज

Mon, 07 Oct 2024 02:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 07 Oct 2024 02:36 PM IST
सार

अगर आप करवा चौथ के दिन अलग और खास दिखना चाहती हैं तो अपने साड़ी और लहंगे के लिए अलग डिजाइन का ब्लाउज बनवाएं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth Special Blouse Design 2024 images latest Blouse Design 2024 disprj
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram

Karwa Chauth Special Blouse Design: करवा चौथ के लिए सुहागिन महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। व्रत के पारण के समय सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती हैं। इसके लिए वो कई-कई दिन पहले से तैयारी भी शुरू कर देती हैं। इस साल की बात करें, तो इस साल करवा चौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में आपके पास अभी अपना आउटफिट तैयार कराने का काफी समय है।



करवा चौथ के दिन महिलाएं साड़ी या लहंगा ही पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप अपने साड़ी-लहंगा लुक को अलग डिजाइन के ब्लाउज के साथ पहनकर स्टाइलिश बना सकती हैं। यहां हम आपको ब्लाउज के कुछ ऐसे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए खूबसूरत और अलग ढंग के ब्लाउज बनवा सकती हैं। अलग स्टाइल का ब्लाउज पहनने की वजह से आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। 

Karwa Chauth Special Blouse Design 2024 images latest Blouse Design 2024 disprj
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram

पहला डिजाइन

सिंपल साड़ी के साथ इस तरह का पफ स्लीव वाला ब्लाउज आपके लुक को प्यारा दिखने में मदद करेगा। ऐसे डिजाइन के ब्लाउज के साथ आपको ज्वेलरी कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर ऐसा डिजाइन बनवा रहीं हैं तो साड़ी के पल्लु में प्लीट्स जरूर बनाएं, ताकि ब्लाउज का डिजाइन दिखे। 

Karwa Chauth Special Blouse Design 2024 images latest Blouse Design 2024 disprj
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram

दूसरा डिजाइन

वैसे तो पफ डिजाइन वाला ब्लाउज ही हमेशा ट्रेंड में रहता है लेकिन आप चाहें तो कटरीना के इस लुक के जैसा ब्लाउज अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस लुक में उन्होंने जो ब्लाउज कैरी किया है, उस ब्लाउज की आधी बाजू को कपड़े की है, जबकि आधी बाजू पर पफ स्टाइल में नेट लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Special Blouse Design 2024 images latest Blouse Design 2024 disprj
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram

तीसरा डिजाइन

कुछ अलग ट्राई करने का मन है तो ऐसा ब्लेजर स्टाइल का ब्लाउज अपने लिए तैयार कराएं। ऐसा ब्लाउज आपको बॉस लेडी लुक देने का काम करेगा। ध्यान रखें कि यदि आप ब्लेजर स्टाइल वाला ब्लाउज बनवाने जा रही हैं, तो उसपर साड़ी से मैचिंग वर्क जरूर होना चाहिए। 

विज्ञापन
Karwa Chauth Special Blouse Design 2024 images latest Blouse Design 2024 disprj
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram

चौथा डिजाइन

आप चाहें तो लहंगे और साड़ी के साथ के लिए ऐसा ही फुल स्लीव ब्लाउज बनवा सकती हैं। आजकल महिलाओं को फुल स्लीव के ब्लाउज काफी पसंद भी आ रहे हैं। ऐसे में बिना सोचे आप भी ऐसा ही फुल स्लीव ब्लाउज अपने लिए बनवाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed