Karwa Chauth 2023: जैसे-जैसे समय बदल रहा है, उसके साथ-साथ फैशन में भी लगातार बदलाव हो रहा है। लोग फैशन और ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। खासकर अगर बात करें महिलाओं की, तो महिलाएं ज्यादातर साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
एक समय था, जब साड़ियों में ज्यादा ऑप्शन नहीं थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में ड्रैप्ड, फ्रिल, शिमरी कई तरह के ऑप्शन्स आजकल महिलाओं के पास हैं। इन सबके अलावा टिश्यू साड़ी काफी ट्रैंड में हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगती हैं।
हाल ही में कई अभिनेत्रियों को टिश्यू साड़ी पहने देखा गया है। आज हम आपको टिश्यू साड़ी का कुछ लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप करवा चौथ के लिए ये साड़ी तैयार करवा सकती हैं। इस साड़ी को पहनने का तरीका भी काफी खास होता है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
2 of 6
Karwa Chauth 2023
- फोटो : instagram
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े कुछ समय पहले टिश्यू की साड़ी में दिखाई दीं थीं। ये लिनन और जरी के कपड़े का मिश्रण है, जो हर फंक्शन में परफेक्ट लुक देता है। ये काफी हल्की होती है। इसे आप किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। करवा चौथ के लिए भी ये एक बेहतर विकल्प है।
3 of 6
Karwa Chauth 2023
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
हाल ही में एक्ट्रेस लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनें स्पॉट हुईं थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका अंदाज बेहद खूबसूरत दिख रहा था। आप भी करवा चौथ पर ऐसी ही टिश्यू साड़ी पहन सकती हैं।
4 of 6
Karwa Chauth 2023
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
मलाइका की तरह की टिश्यू साड़ी के साथ आप कानों में ऑवरसाइज्ड ईयररिंग्स, बालों में बन, माथे पर बिंदी और मिनिमल मेकअप लुक कैरी कर सकती हैं। अगर आप ज्यादा हैवी कुछ नहीं पहनना चाहतीं तो ये एक बेहतर ऑप्शन है।
5 of 6
Karwa Chauth 2023
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर
एक्ट्रेस की ये सिल्वर कॉपर टिश्यू साड़ी काफी क्लासी है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए साड़ी के साथ शिमरी ब्लाउज पहना था। इसके साथ ही कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों में जूड़ा बनाकर उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक की तरह अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।