फैशन फिल्म तो देखी ही होगी। कंगना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में फैशन फिल्म की थी। उस समय कंगना की पहचान उनके कर्ली हेयर लुक की वजह से बनी। उसके बाद उनका फैशन स्टेटमेंट चर्चा में आया। हद से ज्यादा बोल्ड लुक देने वाली कंगना जब लोगों के बीच मैक्सी ड्रेस, बॉडीकॉन और प्लंबिंग नेकलाइन वाली ड्रेस में नजर आईं तो उनके ड्रेसिंग सेंस के लोग कायल हो गए। उन्होंने अपने अलग फैशन स्टाइल से खुद की पहचान बनाई। साल बीते तो कंगना के लुक में बदलाव आया। वेस्टर्न ड्रेस के अलावा कंगना ने अपना ट्रेडिशनल अवतार लोगों को दिखाया। कंगना के लुक में बदलाव आया लेकिन फैंस के मन में उनके फैशन सेंस को लेकर कभी संदेह नहीं रहा। फैंस ने उनके हर लुक को कॉम्पलिमेंट दिया। कभी कंगना विदेश की सड़कों पर मैक्सी ड्रेस और बिकनी के साथ कोट पहनकर घूमती दिखीं तो कभी कंगना फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कारपेट पर साड़ी पहन कर पहुंचीं। चलिए देखते हैं कंगना रनौत के हद से ज्यादा ग्लैमरस लुक से लेकर ट्रेडीशनल लुक तक की दस तस्वीरें।
Kangana Ranaut Photos: कभी बोल्ड ऑउटफिट से आईं थीं सुर्खियों में, आज कंगना का ट्रेडिशनल लुक करता है ट्रेंड
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 26 Feb 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन