फैशन वर्ल्ड में कब किसका अंदाज फैंस को पसंद आ जाए कुछ पता नहीं होता। जरूरी नहीं कि बॉलीवुड के सितारे ही फैशन सेंस में लाजवाब हों। छोटे पर्दे की हसीनाएं और स्टार बीवियां भी फैशन के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। इस मामले में शाहिद कपूर की पत्नी भी एक उदाहरण हैं। वहीं छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हिना खान तो इन दिनों अपने लाजवाब स्टाइलिश लुक की वजह से फैंस की चहेती बनीं हुई हैं। ऐसे में दोनों का लुक इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
2 of 6
mira rajput
- फोटो : instagram
दरअसल, पिछले दिनों ही मीरा राजपूत अपनी सहेली की शादी को अटेंड करते दिखीं। जिसकी तस्वीरें खुद मीरा ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिसमे सिल्वर गाउन वाले लुक के साथ ही उनका पर्पल लहंगा काफी क्लासी था। शाही अंदाज में मीरा ने इस लहंगे को एलिगेंट के साथ कैरी किया था। जिसकी डीप कट लो नेकलाइन ब्लाउज और मरून चुनरी बेहद खास थी।
3 of 6
mira rajput
- फोटो : instagram
वहीं बात करें लहंगे की तो ए लाइन वाला ये लहंगा सिल्क की जरी कढ़ाई से बना था। जिसे जयंती रेड्डी के खास कलेक्शन से लिया गया था। वहीं इस लहंगे के साथ मीरा राजपूत अपने मिनिमम मेकअप और कुंदन के हैवी नेकपीस के साथ नजर आईं थीं। जिसमे मीरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनका ये सिंपल और एलिगेंट लुक फैंस की तारीफ लूटने में कामयाब हुआ था। जबकि दूसरी तरफ हिना खान ने पर्पल रंग के मिलते-जुलते लुक में खूब सुर्खियां बटोरी।
4 of 6
हिना खान
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
दरअसल, हिना खान का इन दिनों ट्रेडिशनल अवतार सामने आया है। जिसमे वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं। पर्पल रंग के लहंगे के साथ मोतियों वाले चोकर नेकपीस और मांगटीका में वो हुस्न की बिजलियां गिराते दिख रही हैं। वहीं बात करें हिना के लहंगे की तो वो भी कुछ कम नही था।
5 of 6
हिना खान
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
रॉ सिल्क फैब्रिक से बनें इस लहंगे पर गोल्डन तारों से बारीक काम किया गया था। वहीं लहंगे के साथ ही बारीक डिजाइन का पूरा काम ब्लाउज पर भी था। जिसकी लो नेकलाइन और बैकलेस डिजाइन बेहद खास थी। लहंगे का फिट एंड फ्लेयर लुक और कमर पर की गई कढ़ाई बेहद खूबसूरत थीं। वहीं हिना की प्यारी सी स्माइल ने फैंस का तो दिल ही चुरा लिया और इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी। जिसमे खास रोल निभाया उनके फ्लॉलेस मेकअप ने जो उन्हें हसीन बनाने में जरा भी पीछे नहीं था।