दिशा पाटनी की हर अदा पर फैंस मरते हैं। पिछले दिनों अपने दोस्त की बारात में नाचते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस लुक में बाराती बनीं दिख रही थीं। जिसमे उनका बोल्ड ब्लाउज हर किसी का ध्यान खींच रहा था। अब दिशा ने अपने इस पूरे लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की तो फैंस दीवाने हो गए। जिसकी दो वजहें है।
2 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दरअसल, दिशा ने अपने खूबसूरत और बोल्ड लुक की तस्वीर साझा की है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है 'हेयर एंड मेकअप बाई मी।' दिशा के इस शानदार मेकअप स्किल को देखकर फैंस भी तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि मिनिमम मेकअप और सिंपल हेयर डू में वो कमाल लग रही हैं। वहीं बात करें उनके आउटफिट की तो दिशा ने दोस्त की शादी के लिए सिल्वर शेड के लहंगे का चुनाव किया था।
3 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दिशा ने मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक का डिजाइन किया लहंगा पहना था। गुलाबी और सिल्वर रंग की एंब्रायडरी वाले इस लहंगे की ए लाइन डिजाइन जहां इसे खास बना रही थी। वहीं इस लहंगे पर फ्लोरल मोटिफ्स की गुलाबी और सिल्वर रंग की एंब्रायडरी बेहद खूबसूरत दिख रही थी। जिसे दिशा ने अपने खास बोल्ड अंदाज से कैरी किया था।
4 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
सिल्वर रंग के ब्लाउज की डीप स्वीटहार्ट कट नेकलाइन और ट्यूब कट डिजाइन के साथ नूडल स्ट्राईप थी। जो इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं शियर फैब्रिक की चुनरी पर सिल्वर पर्ल ड्रॉप वर्क शानदार था। जिसके साथ ही फाल्गुनी का सिग्नेचर फेदर लुक इस चुनरी की किनारी पर लगा था। जो बेहद शानदार दिख रहा था।
5 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो दिशा ने इस हैवी वर्क और लाइट कलर के लहंगे के साथ बेहद हल्का सिल्वर नेकपीस, ब्रेसलेट और ईयररिंग्स पहन रखे थे। जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। बता दें कि दिशा अपनी बोल्ड और एथिनिक दोनों ही फैशन च्वॉइस में शानदार हैं। तभी तो शादी के दूसरे मौके के लिए पहना उनका अर्पिता मेहता का डिजाइन किया खास लहंगा भी बेहद खूबसूरत था और फैंस को खासा पसंद आ रहा था।