बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा हेमा मालिनी का 16 अक्तूबर को जन्मदिन है। अपने शानदार अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करनेवाली ड्रीम गर्ल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको हेमा मालिनी की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिसमें उन्हें देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि ऐसे ही नहीं उन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहते हैं...
हेमा मालिनी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। कई दशक तक सिनेमा पर राज करने वाली हेमा को डांस की कई विधाओं में महारत हासिल है।
हेमा जब पांच साल की थी उनकी मां ने तभी उनके पैरों में घुंघरूं बांध दिए थे। उन्होंने ये किस्सा खुद शेयर किया था कि उस समय उनका मन अपनी सहेलियों के साथ खेलने का करता था, लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वह डांस करें। बाद में जब वह थोड़ी बड़ी हो गई तो उनकी दिलचस्पी खुद-ब-खुद डांस की तरफ बढ़ने लगी।
ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा के बारे में आप यह बात शायद ही जानते होंगे कि जब वह 14 साल की थीं तो उन्हें एक फिल्म में उनके फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था।
कुछ समय पहले एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में हेमा मालिनी ने ये किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह 14 साल की थीं तो एक फिल्म के लिए उनका नाम आया, लेकिन फिल्म में उनके किरदार को लेकर जब उनकी डायरेक्टर से मीटिंग हुई तो तो उन्हें उनके फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया। हेमा मालिनी ने बताया कि डायरेक्टर उस रोल के लिए मोटी हीरोइन चाहता था और उस समय वह काफी पतली हुआ करती थीं।