फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये नौ तरीके अपनाने वाले पुरुषों से आकर्षित होती हैं लड़कियां

Fri, 01 Apr 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
nine ways to impress girls or women
- फोटो : valentines123.com

हाल में आई एक मनौवैज्ञानिक शोध में दावा किया गया है कि पुरुषों के ये नौ तरीके महिलाओं को आकर्षित करते हैं। यानी जो पुरुष कामुकता और आकर्षण के लिए जो नौ तरीके अपनाते हैं उन पर महिलाएं फिदा हो जाती हैं। इतना ही नहीं पुरुषों को आकर्षित करने के लिए महिलाएं भी ये तरीके अपनाती हैं। आगे जानें कौन हैं महिलाओं को आकर्षित करने वाले ये तरीके?



1- फ्लर्ट करने का संकेत
रुजर्स विश्वविद्यालय के मानवविज्ञानी और लेखक हेलेन ई-फिशर ने शोध में पाया है कि जो पुरुष सामने वाली महिला से हमेशा फ्लर्ट करने का संकेत देता है वह महिला को आकर्षित करने में कामयाब रहता है और ऐसा महिलाओं के संदर्भ में भी होता है।

2- अपने साथ वाले से बेहतर दिखो

nine ways to impress girls or women
- फोटो : valentines123.com

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शोध में कहा गया है कि जब को‌ई व्यक्ति किसी से मिलने जाता है तो उसे डर रहता है कि वहां पर मौजूद लोग उससे ज्यादा अच्छे दिखेंगे और ऐसा सच होने पर वह महिलाओं को आकर्षित नहीं कर पाता। वहीं इसके विपरीत अगर उसके सामने वाले लोग कम अच्छे दिखते हैं वह महिलाओं को इंम्प्रेस करने में सफल रहता है।

3- खुद के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करें
1969 में नॉर्थ कैरोलिना के सामाजशास्‍त्री ने जनरल एल्डर ने शोध में पाया था कि कई महिलाओं ने पुरुषों के साथ भी शादी कर ली थी जो देखने में आकर्षक नहीं थे हालांकि वह धनी थे। इसी तरह 2010 में आई एक शोध में कहा गया था कि महंगी कार के साथ जिन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो लगाई थी उन्होंने सस्ती कार के साथ फोटो लगाने वाले पुरुषों की अपेक्षा महिलओं को अधिक आकर्षित किया। यानी अपने बारे में बड़ी-बड़ी बातें करने वाला महिलाओं को ज्यादा आकर्षित किया।

4- समझादार और सक्षम दिखें

nine ways to impress girls or women
- फोटो : valentines123.com

'जॉर्ज कूले इफेक्ट' नाम से 2010 में आए शोध में कहा गया है महिलाएं उन पुरुषों को चुनना ज्यादा पसंद करती हैं तो उम्र में ज्यादा यानी समझदार लगते और आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं। उन्हें महिलाएं अपना जीवन साथी बनाना चाहती हैं।

5- हल्की दाढ़ी रखें
कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि क्लीन सेव वाले की अपेक्षा महिलाएं उस पुरुष को ज्यादा पसंद करती हैं जो हल्की दाढ़ी भी रखते हों। इसलिए हल्की दाढ़ी महिलाओं को आकर्षित करने का जरिया बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6- थोडी की बॉडी भी बनाएं

nine ways to impress girls or women
- फोटो : valentines123.com

2007 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की शोध में पाया गया है कि मह‌िलाओं को वो पुरुष ज्यादा पसंद आए जिन्होंने थोड़ी बॉडी बनाई थी। हालांकि यह बॉडी भी बहुत ज्यादा न हो।

7- दयालु बनें
2014 में चीन में हुई एक शोध में पाया गया कि जिन लोगों में सकारात्मक गुण जैसे, इमानदारी और दयालुता होती है वे महिलाओं को आकर्षित करने में सफल होते हैं। इसलिए यदि आप महिलाओं को आकर्षित करना चाहते हैं तो अपने व्यवहार में ये गुण जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

8- भावनात्म बातें करें

nine ways to impress girls or women
- फोटो : valentines123.com

पुरुष में पाया गया कि जब वह किसी महिला से मिलते हैं तो वह गंवारपन करते हैं जब कि महिलाओं को इमोशनल ‌बातें बहुत पसंद होती हैं।

9- लाल रंग के कपड़े पहनें
सुनने में तो यह अजीब लगता है कि लाल रंग के कपड़े पहनने पर लड़कियां इंप्रेस होती हैं लेकिन यह एक शोध में दावा किया गया है कि लाल रंग के कपड़े पहनने वाले लड़कियों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि लाल रंग रोमांस का संकेत देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed