फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में लगना है स्टाइलिश तो ऐसे पहनें कपड़े, बन जाएंगे हर पार्टी की शान

Thu, 21 Dec 2017 08:41 AM IST
amarujala.com- presented by: किरण सिंह
amarujala.com- presented by: किरण सिंह Updated Thu, 21 Dec 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
know how to choose woolen wear according to body shape

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और आपके गर्म कपड़े भी अब तक  को बाहर निकल गए होंगे। भारी-भारी वुलन कपड़ों को पहनने में बाद कहीं आप भी तो अपने स्टाइल और फैशन को नहीं भूल जाते। या फिर आपने भी मान लिया कि सर्दियों ने आपके स्टाइल स्टेटमेंट को भी जकड़ लिया है। अगर आपको भी ऐसा लगने लगा है तो इसका मतलब ‌कि आप अपनी शारीरिक बनावट के हिसाब से स्वेटर नहीं चुन पा रहे हैं, नहीं तो सर्दियां तो होती ही है स्टाइल में रहने के लिए। मतलब एक से बढ़कर एक जैकेट, स्वेटर सब कुछ पर्सनलिटी को चार चांद जो लगा देता है।


 

इस सर्दियों अगर आप इस हिसाब से वुलन वियर खरीदेंगे तो शर्त लगा लीजिए ये सर्दियां भी आपको स्टाइल को जकड़ नहीं पाएगी।

know how to choose woolen wear according to body shape

बटन या जिप वाले स्वेटर्स

थोड़े हेल्दी या हेवी पर्सनलिटी वाले लोगों के लिए बटनटार स्वेटर या जिपर सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। इन्हें पहनने से उनका लुक थोड़ा सा स्लिम लगेगा। हां, थोड़ी पतली काया वाले लोग चाहें तो लूज जिपर ट्राइ कर सकते हैं जो जैकेट जैसा लुक देंगे।  

know how to choose woolen wear according to body shape

सदाबहार कार्डिगन्स

महिलाएं हो या पुरुष, कार्डिगन्स का समझदारी से चयन करें तो ये हर दौर में फैशनेबल व ग्रेसफुल लगेंगे। खास तौर पर खाकी ट्राउजर या कॉटराय ट्राउजर के साथ ये बेहद स्मार्ट और स्टाइलिश लुक देंगे। बहुत अच्छी पर्सनलिटी वाले लोगों के लिए ये विकल्प बेहतरीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to choose woolen wear according to body shape

टर्टल नेक स्वेटर्स

बहुत अधिक ठंड में लंबे गले के यानी टर्टल नेक स्वेटर बहुत ज्यादा इस्तेमाल में आते हैं। ये स्वेटर बहुत अधिक पतले या लंबे गले वाले लोगों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। आप इन्हें किसी भी सेमीफॉर्मल जैकेट के भीतर भी ट्राइ कर सकते हैं। खासतौर पर प्लेन टर्टन लेक स्वेटर जैकेट के साथ पहनने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

विज्ञापन
know how to choose woolen wear according to body shape

गोल गला या क्रयू नेक स्वेटर्स 

वैसे तो गोल गले के स्वेटर्स सदाबहार होते हैं और इन्हें हर तरह की बनावट वाले लोग पहन सकते हैं फिर भी ये युवाओं पर सबसे ज्यादा फबते हैं। खासतौर पर किसी भी कैजुअल ब्लू जीन्स पर गोल गले के स्वेटर बिल्कुल कैजुअल और कंफर्टेबल लुक देते हैं। बहुत अधिक लंबे और बहुत पतले लोगों के लिए ये सबसे सुरक्षित विकल्प हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed