फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के बाद पहली बार कराया फोटोशूट, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 06 Mar 2019 01:13 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Sonali Bendre is breathtaking in her latest photoshoot as she flaunts her surgery scars
sonali bendre

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की एक्टिंग और खूबसूरती के लोग पहले ही कायल हैं, लेकिन अब वह लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। सोनाली के कैंसर की खबर ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया था, लेकिन जिस मजबूत इरादों और पॉजिटिविटी के साथ उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में हौसला दिखाया, यह कोई आम बात नहीं है।



सोनाली अक्सर कैंसर और इससे जुड़े ट्रीटमेंट के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाली ने वोग मैगजीन के लिए बेहद खूबसूररत फोटोशूट कराया है। इसमें उनका कॉन्फिडेंस बहुत सारे लोगों को इंस्पायर करेगा।

Sonali Bendre is breathtaking in her latest photoshoot as she flaunts her surgery scars
सोनाली - फोटो : सोशल मीडिया

इस फोटोशूट में सोनाली अपने बिना बालों के लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में सोनाली ने Prada ब्रांड का हेयरबैंड, पर्ल नेकलेस और स्वेटर-शर्ट पहना हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनाली ने लाइट मेकअप किया है। इसके साथ उनकी बेहद खूबसूरत स्माइल उनके लुक को और ज्यादा एट्रेक्टिव बना रही है।

Sonali Bendre is breathtaking in her latest photoshoot as she flaunts her surgery scars
sonali bendre
इस तस्वीर में सोनाली ने Givenchy ब्रांड की मैटेलिक ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका सर्जरी वाला कट दिख रहा है। यह कट करीब 20 इंच का था। सोनाली ने बिना झिझक लोगों के साथ इसे शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा- बुरे वक्त में भरोसा न खोना...
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Bendre is breathtaking in her latest photoshoot as she flaunts her surgery scars
sonali bendre
सोनाली ने एक तस्वीर में लेमन कलर का खूबसूरत ट्यूल गाउन पहना हुआ है, वहीं दूसरी तस्वीर में व्हाइट ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“I’m okay with it now… I don’t even miss it,” says Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) as she runs her hand neck upwards. “Yet it [my hair] was the be-all, end-all of my life. It was this stupid thing that I was hanging on to,” she shares. “My instinct was to wear a cap, a scarf or a wig—but these things are so ugly. I knew that if I had to accept it [going bald], I had to put a picture out there. Because once you share it on social media, you can feel the release.” Head to the link in our bio to read how she emerged stronger with a little help from family, friends and fans. Styled by: Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania) Photographed by: R Burman (@ridburman)

A post shared by VOGUE India (@vogueindia) on


विज्ञापन
Sonali Bendre is breathtaking in her latest photoshoot as she flaunts her surgery scars
sonali bendre

वोग के लिए कराए इस फोटोशूट के साथ सोनाली ने अपने बालों को कटवाने के बारे में भी बात की। सोनाली ने बताया कि अब वह बिना बालों के लुक को लेकर ठीक हैं। वह अपने बालों को मिस नहीं करती हैं। फिर भी बाल उनके लिए सब कुछ थे। उनका स्वभाव कैप, स्कार्फ या विग लगाने का था, लेकिन ये सब बहुत बदसूरत लगते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed