घर-घर में गोपी बहु के नाम से प्रचलित देवोलिना भट्टाचार्जी आजकल अपने तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। गोपी बहु उर्फ देवोलिना भट्टाचार्जी 'साथ निभाना साथिया' शो के बाद तस्वीरों में बदले-बदले अंदाज में नजर आ रही हैं। जहां देवोलिना के ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन की लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस को उनका यह अवतार बिल्कुल पसंद नहीं आया। देवोलिना ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद हजारों फैंस के कमेंट्स आने लगे।
ट्रांसपैरेंट ब्लैक टॉप में गोपी बहू का दिखा हॉट अवतार, यूजर्स बोले- अब कहां गए आपके संस्कार
देवोलिना भट्टाचार्जी की लेटेस्ट तस्वीरों में वह ब्लैक कलर के ट्रांसपैरेंस टॉप में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- Make them Stop & Stare🔥.। देवोलिना की इस तस्वीर को एक दिन में करीब 56 हजार लाइक्स मिले हैं। उनकी ये फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Make them Stop & Stare🔥 @suryachaturvedi 📸 Styling by @stylebysugandhasood Outfitby: @__madeforher__
A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on
सोशल मीडिया पर देवोलिना द्वारा शेयर की गई इस फोटो पर कुछ लोग उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बहुत सारे लोग भद्दे भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गोपी बहू के संस्कार देखो, यह सब क्या है गोपी बहू। एक यूजर ने लिखा- एक तो शक्ल ऐसी है ऊपर से अश्लील कपड़े...
एक अन्य यूजर ने लिखा- आप सुंदर दिख रही हैं, लेकिन बिना बॉडी को दिखाए भी आप अच्छी लग सकती हैं। देवोलिना के पोस्ट पर कुछ फैंस ने उनका बचाव भी किया है। एक फैन ने लिखा कि वह रियल लाइफ में देवोलिना है गोपी बहू नहीं। कई लोगों ने देवोलिना के बदले लुक की तारीफ की है।