फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक जैसी ड्रेस में नजर आई श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट, खुद ही तय करें कौन है बेहतर

Sun, 18 Nov 2018 09:38 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor or Alia Bhatt Who wore this shimmery dress better
shraddha kapoor - फोटो : instagram
पिछले काफी समय से पुराने जमाने के फैशन ट्रेंड वापस लौट-लौटकर आ रहे हैं। फिर चाहे प्लाजो हो, हाई वेस्ट जींस हो या बेल बॉटम जींस। इन दिनों शिमरी ड्रेस का फैशन एक बार फिर से लौट आया है। इस फैशन को बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में श्रद्धा कपूर गोल्डन शिमरी ड्रेस में स्पॉट हुईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Shraddha Kapoor or Alia Bhatt Who wore this shimmery dress better
shraddha kapoor - फोटो : instagram
दरअसल, शुक्रवार शाम को श्रद्धा मुंबई के जुहू में पार्टी अटेंड करने पहुंची थी। पार्टी में जैसे ही उन्होंने एंट्री ली हर किसी की नजर उनकी ड्रेस पर जा टिकी थी। आपको बता दें, उनकी ये गोल्डन कलर की रैप अराउंड ड्रेस जारा ब्रांड की है। इस ड्रेस में वह बेहद क्यूट नजर आ रही थीं।
Shraddha Kapoor or Alia Bhatt Who wore this shimmery dress better
shraddha kapoor - फोटो : instagram
अपने लुक को पूरा करने के लिए रैप श्रद्धा ने आईलाइनर और न्यूड लिप शेड के साथ कंप्लीट किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। बात करें फुटवियर की तो उन्होंने ब्लैक हील्स और स्लिंग बैग कैरी किया हुआ है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor or Alia Bhatt Who wore this shimmery dress better
alia bhatt - फोटो : instagram
श्रद्धा से पहले इसी ड्रेस में आलिया भट्ट भी नजर आ चुकी हैं। बस आलिया ने इस ड्रेस में सिल्वर कलर कैरी किया था और इसके साथ उन्होंने सिल्वर जिमी चू स्लिंग बैग ले रखा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने इस ड्रेस के साथ हाई एंकल सैंडल्स पहनी थी।
विज्ञापन
Shraddha Kapoor or Alia Bhatt Who wore this shimmery dress better
alia bhatt
आपको बता दें, अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस एक जैसी ड्रेस में स्पॉट होती रहती हैं। इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट एक जैसी ड्रेस में स्पॉट हुई थीं, लेकिन तीनों अभिनेत्रियों ने अपनी कॉमन सी दिखने वाली ड्रेस के साथ खुद को एक दूसरे से बिल्कुल जुदा अंदाज में फैंस के सामने पेश किया। खास बात यहा थी कि इस ड्रेस में तीनों ही अभिनेत्रियां खूबसूरती के लिहाज से गजब का कहर ढ़ा रही थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed