इस साल फेमिना मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता का खिताब तमिलनाडु की अनुकृति वास ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें मिस इंडिया का ताज पिछले साल की विनर मानुषी छिल्लर ने अपने हाथों से पहनाया। बता दें, इस प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी तो तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश श्रेया राव रहीं। आइए देखते हैं मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले की अनुकृति वास की कुछ ग्लैमरस हॉट तस्वीरें...
19 वर्षीय अनुकृति वास चेन्नई के लोयोला कॉलेज की छात्रा हैं।अनुकृति फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। वह सुपरमॉडल बनना चाहती हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतकर उनका यह सपना पूरा हो चुका है।
मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में मंगलवार रात स्टार से भरे ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने अनुकृति को ताज पहनाया।
चेन्नई के लोयोला कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की अनुकृति वास ख़ुद को एक सामान्य लड़की मानती है जिसे घूमना और डांस करना बेहद पसंद है।
ख़ुद को एथलीट बताते हुए अनुकृति कहती हैं, "मुझे कभी भी दुनिया घूमने और उसे देखने का मौका नहीं मिला। लेकिन अगर मुझे ऐसा मौका मिला तो आप निश्चित रूप से मुझे घर में नहीं देखेंगे क्योंकि मैं एडवेंचर और घूमना इतना पसंद करती हूं।"