बॉलीवुड और फैशन जगत का गहरा नाता है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2018 के ग्रांड फिनाले में फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं। मगर मिस वर्ल्ड 2018 मानुषी छिल्लर की मोहक मुस्दकान और अदाओं के सामने सब फिकी नजर आईं।
फिल्म अय्यारी से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री राकुल प्रीत भी मिस इंडिया 2018 की ग्रांड फिनाले में शरीक हुईं। वह मिस इंडिया पेजेंट, 2011 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इस बार वह कॉन्टेस्ट के साउथ जोन की मेंटर बनाई गईं।
बयानों और बोल्ड फोटोशूट्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय भी इवेंट में नजर आईं।
पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया काले रंग का गाउन में स्पॉट की गईं। उन्हें मिस इंडिया 2018 पेजेंट का मेंटर बनाया गया था।
पूर्व मिस इंडिया पूजा चोपड़ा भी ग्रांड फिनाले का हिस्सा बनीं। पेजेंट की चार मेंटर्स में से एक वह भी थीं। काले और सुनहरे रंग की ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।