बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। बीच में खबरें आ रही थीं कि कार्तिक अपनी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की को-स्टार अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। पर कार्तिक ने इन बातों को अफवाह करार दिया। लेकिन अब सारा के साथ उनके अफेयर की खबरें भी आम होती जा रही हैं।
2 of 5
kartik aryan sara ali khan
कार्तिक और सारा इम्तियाज अली 'लव आज कल 2' की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। पहली बार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं। सारा और कार्तिक अक्सर चर्चा में रहते हैं। दरअसल, जब से सारा ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर कार्तिक को अपना क्रश बताया था, तभी से दर्शक इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए बेताब हैं।
एयरपोर्ट लुक में दोनों खास नजर आ रहे थे। सारा ट्रेडिशनल वियर में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट और ब्राउन शेडेड कुर्ती पहन रखी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने येलो जूती पहनी हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने बाल खुले कर रखे थे।
बात करें कार्तिक के लुक की तो वह ब्लू जींस, ग्रे टीशर्ट और रेड कैप में काफी क्यूट दिख रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट स्नीकर शूज पहन रखे थे। इस दौरान कैमरे को देखते ही कार्तिक ने कुछ इशारा भी किया।
कॉफी विद करण में अनन्या ने भी कार्तिक के साथ कॉफी पर जाने की बात कही थी। हाल ही में सारा और अनन्या को साथ में देखा गया था और दोनों में अच्छी बॉन्डिंग दिख रही थी। खैर, अब देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री सारा और अनन्या में से किसके साथ अच्छी लगती है।