अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन कोई प्रेरणा नहीं मिल पा रही है तो जानिए इन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने वजन कम कर हॉट एक्ट्रेसेस में अपना नाम शामिल किया है।
कभी बहुत मोटी थी ये हीरोइनें, अब दिखती हैं स्लिम एंड ट्रिम
सोनाक्षी सिन्हा-
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलोग्राम था। उन्होंने अपना डेब्यू करने से पहले 30 किलोग्राम वजन घटाया। अपनी फिटनेस के राज के बारे में सोना ने यही बताया कि उन्होंने जंक फूड खाना बंद कर दिया था। वे आज भी अपने इस डाइट प्लान के अनुसार ही खाती हैं। 'नूर' फिल्म की शूटिंग के दौरान समय ना मिल पाने के कारण वे एक्सरसाइज नहीं कर पाती थीं और घर का बना खाना ही खाती थीं।
कभी बहुत मोटी थी ये हीरोइनें, अब दिखती हैं स्लिम एंड ट्रिम
आलिया भट्ट-
आलिया बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं और उनका ये सपना पूरा भी हुआ। करण जौहर ने आलिया को अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए साइन करने से पहले उनके सामने एक शर्त रखी थी कि लीड रोल में आने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा।
उस समय आलिया का वजन 68 किग्रा था। आलिया ने इसे एक चुनौती की तरह लिया और तीन महीने में 16 किग्रा वजन कम किया। खूब सारी एक्सरसाइज और डाइटिंग कर उन्होंने अपना वजन घटाया है।
कभी बहुत मोटी थी ये हीरोइनें, अब दिखती हैं स्लिम एंड ट्रिम
भूमि पेडनेकर-
भूमि की पहली फिल्म थी 'दम लगा के हइशा' उस समय वह बहुत मोटी थी। लेकिन अपनी दूसरी फिल्म 'मनमरजियां' में उन्होंने अपना काफी वजन कम किया। कितने ही लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। वजन घटाने के लिए एलोवेरा जूस, ग्रीन टी और बनाना जूस ने भूमि का साथ दिया।
कभी बहुत मोटी थी ये हीरोइनें, अब दिखती हैं स्लिम एंड ट्रिम
परिणीती चोपड़ा-
परिणीती एकदम ही बॉलीवुड से गायब हो गईं थी लेकिन जब कमबैक किया तो सबके होश उड़ा दिए। 86 किलोग्राम की परी आज 56 किलोग्राम की हो गई हैं। परिणीती खूब सारा पानी पीती थीं और नाश्ते में ब्राउन ब्रेड के साथ मक्खन और अंडे का सफेद हिस्सा खाती थीं। साथ में वे बिना चीनी का दूध और कभी-कभी जूस लिया करती थी। दोपहर के खाने में वह ब्राउन राइस के साथ दाल और सलाद खाती थीं। वे 7 बजे ही डिनर कर लेती थी जिसमें वह कम तेल में बना खाना और एक ग्लास बिना शक्कर का दूध पीती थीं।