{"_id":"5bfba864bdec2241b1428b04","slug":"kareena-kapoor-khan-trolled-for-wearing-a-revealing-saree-for-a-prestigious-award-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवॉर्ड लेने पहुंची करीना कपड़ों के कारण हुईं ट्रोल, VIDEO देख भड़के यूजर्स","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अवॉर्ड लेने पहुंची करीना कपड़ों के कारण हुईं ट्रोल, VIDEO देख भड़के यूजर्स
Mon, 26 Nov 2018 02:52 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
Link Copied
रविवार 25 नवंबर को बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान दिल्ली में आयोजित एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने पहुंची। यहां उन्हें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा यूथ आईकन अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान करीना व्हाइट कलर की बेहद बोल्ड साड़ी पहने नजर आईं। इस साड़ी में करीना बहुत सुंदर दिखार्इं दे रही थीं।
करीना की ये खूबसूरत साड़ी उनके फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था। इसे उन्होंने Diamantina Fine Jewels के बहुत खूबसूरत इयरिंग्स के साथ टीम अप किया।
3 of 6
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
करीना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आईज से अपने लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने अपनी साड़ी को थोड़ा अलग लुक देने के लिए पल्लू को थोड़ा ट्विस्ट करके कैरी किया है। उन्होंने साड़ी के पल्लू को बहुत नीचे टक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर करीना के इस लुक की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कई जगह पर अपनी साड़ी के पल्लू को संभालती नजर आ रही हैं। लोगों ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट की लाइन लगा दी है। कुछ यूजर्स ने करीना के इस लुक की बहुत तारीफ की, वहीं बहुत सारे लोगों को उनका ये लुक बिल्कुल अच्छा नहीं आया, जिसके चलते उनको कई लोगों ने ट्रोल कर दिया।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- करीना ने ऐसी साड़ी क्यों पहनी? बिना सही पल्लू के अवॉर्ड लेना शोभा नहीं देता। अगर यह फिल्मी अवॉर्ड होता तो बात कुछ और थी। वहीं अन्य यूजर ने लिखा- करीना तुम्हारे ड्रेसिंग सेन्स को क्या हो गया है। कम से कम जो इंसान तुम्हे अवॉर्ड दे रहा है उसकी तो इज्जत करो, वह भारत के उपराष्ट्रपति हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।