फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी की बेटी की शादी की रस्में शुरू, रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं ईशा

Wed, 28 Nov 2018 09:21 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Isha Ambani looks like princess in Sabyasachi for pre-wedding puja
isha ambani - फोटो : instagram
दुनिया के सबसे अमीर खानदान अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ये शाही शादी 12 दिसंबर को होगी। मंगलवार को शादी से पहले घर में गृह शांति की पूजा की गई।


इस मौके पर ईशा लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्हें देखकर सबके दिमाग में एक ही सवाल है वो यह कि अगर पूजा में वह इतनी प्यारी लग रही हैं तो अपनी शादी के दिन वह कैसी लगेंगी।
Isha Ambani looks like princess in Sabyasachi for pre-wedding puja
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा का ये खूबसूरत लिबाज डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया हैं। इस बात की जानकारी खुद सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशा की तस्वीरें पोस्ट कर दी है। पोस्ट में उन्होंने लहंगे से जुड़ी कुछ जानकारी भी शेयर की हैं।
Isha Ambani looks like princess in Sabyasachi for pre-wedding puja
isha ambani
सब्यसाची ने लिखा है कि ईशा की यह तस्वीरें पूजा की हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ईशा द्वारा पहने इस लहंगे पर हैंड पेंटेंड और हैंड एंब्रॉयडरी वर्क किया गया है। इस लहंगे में जो खास वर्क किया गया है उसे टीला वर्क कहा जाता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Isha Ambani @_iiishmagish for her Graha Shanti Pooja in a custom hand-painted, hand-embroidered tilla-work lehenga and antique bandhej dupatta. The outfit is a part of the India Revival Project by Sabyasachi.  Her look is accessorised with a necklace and earring set featuring uncut Syndicate diamonds and Zambian emeralds.  Jewellery Courtesy: Sabyasachi Heritage Jewelry @sabyasachijewelry Photo Courtesy: Tarun Vishwa #TarunVishwa  Styled by: @stylebyami Makeup by: @subbu28  Hair by: @sangeetahairartist . #Sabyasachi #IshaAmbani #SabyasachiJewelry #TheWorldOfSabyasachi

A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on


विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani looks like princess in Sabyasachi for pre-wedding puja
isha ambani
जितना खूबसूरत ईशा का लहंगा है उससे कई ज्यादा सुंदर उनकी ज्वैलरी लग रही थी। सब्यसाची ने आगे लिखा, इस लहंगे का दुपट्टा गोटा पट्टी व बंधेज वाला है। वहीं ज्वैलरी के बारे में उन्होंने लिखा कि ईशा के लिए ये खास नेकलेस अनकट डायमंड और जाम्बियन पन्ना से बनाया गया है।
विज्ञापन
Isha Ambani looks like princess in Sabyasachi for pre-wedding puja
isha ambani - फोटो : instagram
बता दें, सोमवार को मुकेश अंबानी बेटे अनंत अंबानी संग आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर गए, जहां उन्होंने शादी का कार्ड भगवान वेंकटेश के सामने चढ़ाया। इससे पहले अंबानी परिवार ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पहला कार्ड चढ़ाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed